Raipur News : तात्यपारा सड़क चौड़ीकरण मांगों को लेकर महापौर एजाज़ ढेबर समेत कांग्रेसी पार्षदों ने अरुण साव से की मुलाकात, 137 करोड़ रुपए मंजूर करने की रखी मांग

Raipur News : तात्यपारा सड़क चौड़ीकरण मांगों को लेकर महापौर एजाज़ ढेबर समेत कांग्रेसी पार्षदों ने अरुण साव से की मुलाकात, 137 करोड़ रुपए मंजूर करने की रखी मांग

Raipur News

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी के तात्यापारा सड़क चौड़ीकरण को लेकर एक बार फ़ी माहौल गरमाया हुआ है। वही शनिवार को रायपुर नगर निगम के महापौर एजाज ढेबर समेत कांग्रेस पार्षदों ने डिप्टी सीएम और नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव से मुलाकात की। उन्होंने तात्यापारा चौक से शारदा चौक तक चौड़ीकरण को लेकर पूर्व सरकार में स्वीकृत 137 करोड़ रुपए की मुआवजा राशि देने की मांग रखी है।

महापौर एजाज ढेबर ने बताया कि, इस बार जब नई सरकार ने अपना बजट में रोड चौड़ीकरण के लिए कोई प्रस्ताव नहीं किया। जबकि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने 137 करोड़ रुपए दिए थे। जिसमे टोकन के तौर पर भी 4 करोड़ रुपए मिल चुके हैं, लेकिन इसके बावजूद फिर भी काम चालू नहीं हुआ है।

Raipur News

तो वही महापौर ने बताया कि रायपुर नगर निगम के अधिकारियों ने ट्रेजर आइलैंड मॉल के 17 करोड़ रुपए के टैक्स में छूट देकर 2 करोड़ कर दिया। ऐसा ही काम सिटी सेंटर मॉल करने की तैयारी है। जब बड़े और अमीर लोगों के टैक्स में छूट दी जा रही, तो मिडिल क्लास वाले गरीब लोगों को भी छूट देना चाहिए।

MIC सदस्यों ने निगम के सभी 70 वार्डों में विकास कार्य कराने के लिए 20 करोड़ रुपए राशि का अनुदान देने की भी अपील डिप्टी सीएम और नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव से की है। उम्मीद है कि चौड़ीकरण का काम पीडब्ल्यूडी की जगह रायपुर नगर निगम को दिया जाएगा।

read more – NEET PAPER LEAK : हटाए गए NTA के डायरेक्टर सुबोध कुमार सिंह, आज होने वाली NEET-PG परीक्षा हुई रद्द

 

News and Politics राज्य खबर