International Yoga Day 2024
भारत समेत विश्व के कई देशों में हर साल 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाता हैं। इसमें सबसे खास बात यह है कि योग दिवस मनाने की पहल भारत से ही की गई थी। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 27 सितंबर 2014 को संयुक्त राष्ट्र महासभा में योग दिवस मनाने का प्रस्ताव रखा था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस अवसर पर श्रीनगर में हैं।
इसके अलावा, तमाम केंद्रीय मंत्री अलग-अलग स्थानों पर योग कार्यक्रमों में हिस्सा ले रहे हैं। सेना के जवानों से लेकर स्कूली बच्चों और आम नागरिकों द्वारा भी योग दिवस मनाया जा रहा है। आज अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर पीएम मोदी ने श्रीनगर में 6:40 am पर योग दिवस पर देश दुनिया को संदेश दिए। 10वें ‘अंतरराष्ट्रीय योग दिवस’ के अवसर पर आयोजित ‘सामूहिक योगाभ्यास’ में राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी शामिल हुए।

International Yoga Day 2024
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को श्रीनगर के डल झील के किनारे 7000 लोगों के साथ योग करना था, लेकिन मौसम खराब होने के कारण कार्यक्रम को शेर-ए-कश्मीर इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस सेंटर में शिफ्ट किया गया है। जहां से पीएम मोदी ने संबोधन किया।
तो वही 10वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर आईटीबीपी के जवानों ने उत्तरी सिक्किम के मुगुथांग सब सेक्टर में 15,000 फीट से अधिक की ऊंचाई पर योग किया।
तो भारतीय सेना के जवानों ने उत्तरी सीमा पर बर्फीली पहाड़ियों पर योग कर दुनिया को अच्छी सेहत का संदेश दिया।
- पहला अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून 2015 को पूरे विश्व में धूमधाम से मनाया गया था। इस दिन करोड़ों-अरबों लोगों ने योग किया था, जिसने पूरे विश्व में एक रिकॉर्ड बनाया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में करीब 35 से ज्यादा लोगों और 84 देश के नेताओं ने इस योग दिवस के कार्यक्रम में भाग लिया था।
International Yoga Day 2024
यह कार्यक्रम दिल्ली के राजपथ पर किया गया था, जहां पर 21 आसन किए गए थे। इस आयोजन के जरिए भारत को दो गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड भी मिले, पहला- दुनिया का सबसे बड़ा योग एक साथ कराने का, जिसमें 35985 लोगों ने एक साथ योग किया। दूसरा- 2015 में मनाया गया पहला विश्व का योग दिवस एक अलग थीम के साथ पेश किया गया था जो की “सद्भाव और शांति के लिए योग” था।
- दूसरे अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की थीम- युवाओं को जोड़ें
- तीसरे अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की थीम थी- स्वास्थ्य के लिए योग
- चौथे अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की थीम- शांति के लिए योग थी
- पांचवें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की थीम- योगा फॉर क्लाइमेट एक्शन
- छठे अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की थीम- योगा फॉर हेल्थ – योगा एट होम
- सातवें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की थीम- योग के साथ रहें, घर पर रहें’
- आठवें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की थीम – Guardian Ring नाम का कार्यक्रम मौसूर में आयोजित किया गया था
- नौंवा योग दिवस न्यूयॉर्क में 21 जून को मनाया गया, जहां पर 180 से अधिक देशों के लोगों ने हिस्सा लिया।जिसका नेतृत्व पीएम मोदी ने ही किया था।
- हर साल अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की एक खास थीम होती है। इस साल योग दिवस की थीम महिलाओं पर आधारित है। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2024 की थीम ‘महिला सशक्तिकरण के लिए योग’ है।
read more – DELHI LIQUOR SCAM : दिल्ली के सीएम केजरीवाल को मिली बड़ी राहत, राउज एवेन्यू कोर्ट ने दी नियमित जमानत
