spot_img
Sunday, October 19, 2025

Bihar Assembly Elections : NDA को लगा झटका…! चिराग पासवान की पार्टी की उम्मीदवार का नामांकन रद्द

छपरा/बिहार, 18 अक्टूबर। Bihar Assembly Elections : बिहार विधानसभा चुनाव से पहले एनडीए गठबंधन को बड़ा राजनीतिक झटका लगा है। छपरा जिले की मढ़ौरा...

Latest Posts

Bharat Jodo Nyay Yatra in Korba : कोरबा पहुंची राहुल की न्याय यात्रा, अग्निवीर योजना से युवाओं के साथ हुआ छल

Bharat Jodo Nyay Yatra in Korba

कोरबा । कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोडो यात्रा इन दिनों छत्तीसगढ़ में है। बता दें की, कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा आज ऊर्जा नगरी कोरबा के सीतामढ़ी चौक से शुरू हुई ।जहां कांग्रेस नेता राहुल गांधी खुली जीप में सवार होकर लोगों का अभिवादन करते हुए निकले। उनके साथ पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल और कोरबा सांसद ज्योत्सना महंत भी थीं।

यहां राहुल 12 किलोमीटर की बस यात्रा भी करेंगे। यात्रा का अगला पड़ाव ट्रांसपोर्ट नगर होगा, जहां से राहुल 5 किलोमीटर की पद यात्रा करेंगे। यहां राहुल ने गांधी ने चौक पर जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि देश की 74 प्रतिशत आबादी आदिवासी, पिछड़ी और गरीब सवर्ण के लोगों की है। ये लोग परेशान हैं, इन्हें न तो रोजगार मिल रहा है और न ही इनमें से कोई उद्योगपति बन सकता है।

Bharat Jodo Nyay Yatra in Korba

भाजपा की मोदी सरकार ने 1 प्रतिशत लोगों को देश के पूरे संसाधन पर कब्जा दे कर रखा है। इस दौरान राहुल ने OBC, GST, अग्निवीर योजना का जिक्र कर मोदी पर हमला बोला।

राहुल गांधी ने कहा कि, अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के वक्त बड़े-बड़े पूंजीपति और और फिल्म स्टार शामिल हुए। लेकिन 74 फीसदी आबादी वाले OBC, दलित, आदिवासियों को नहीं बुलाया गया था।

कार्यकर्ताओं में दिखा भारी जोश
राहुल गांधी के कोरबा आगमन को लेकर जिले के कांग्रेस कार्यकर्ताओं में भरपूर जोश देखने को मिला। कार्यकर्ताओं ने पूरे शहर को पोस्टरों से पाट दिया। इसके साथ ही जगह-जगह पर स्वागत के लिए कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया। बता दें कि भारत जोड़ो न्याय यात्रा की शुरुआत आज सोमवार को कोरबा के सीतामढ़ी से हुई।

Bharat Jodo Nyay Yatra in Korba

कोरबा के भैसमा में रात्रि विश्राम के बाद खुली जीप में सवार राहुल गांधी निकले और शहर की ओर आगे बढ़े। मणिपुर से निकली यह यात्रा उड़ीसा के रास्ते छत्तीसगढ़ के रायगढ़ से आज कोरबा पहुंची। रविवार को यह यात्रा कोरबा जिले में खरसिया सक्ति के रास्ते से प्रवेश हुई।

जिले में राहुल गांधी की यात्रा को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किया हुए थे। वहीं यात्रा जहां से गुजरने वाली थी, उन रास्तो में भारी वाहनों का कल से ही प्रवेश प्रतिबंधित कर दिया गया था। कोरबा पहुंची भारत जोड़ो न्याय यात्रा आज शहर भ्रमण के बाद कोरबा के छुरी कटघोरा के रास्ते सूरजपुर जिले में प्रवेश करेगी।

 

 

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.