CG Weather Update : छत्तीसगढ़ के कई जिलों में 24 घंटे के भीतर आंधी-तूफान के साथ भारी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

CG Weather Update : छत्तीसगढ़ के कई जिलों में 24 घंटे के भीतर आंधी-तूफान के साथ भारी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

CG Weather Update

रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून के आगमन होते ही लोगो को भीषण गर्मी से मिल रही है। मानसून के आगमन के बाद से ही प्रदेश के मौसम में लगातार बदलाव हो रहा है। मानसून का आगमन सुकमा के रास्ते 8 जून को छत्तीसगढ़ में हो गया था। इसी बीच मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश होने का संभावना जताई है।

मौसम विभाग के अनुसार, बस्तर संभाग में अगले पांच दिनों तक भारी बारिश होने की संभावना जताई गयी है। भारी बारिश की चेतावनी देते हुए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जिलों में आज तेज आंधी-तूफ़ान के साथ भारी बारिश होने की संभावना जताई है।

CG Weather Update

मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश के कुछ इलाकों में गरज के साथ बारिश होने की संभावना जताई है। वही राजधानी रायपुर में आज भी बादल छाए रह सकते हैं। इस बार मानसून के समय से पहले पहुंचने पर प्रदेश में औसत से ज्यादा बारिश होने की उम्मीद जताई जा रही है।

मौसम विभाग ने रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर और बस्तर संभाग के जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। आने वाले 24 घंटे में प्रदेश के तापमान में बदलाव देखने को मिलेगा। रायपुर, बस्तर, बिलासपुर और दुर्ग संभाग में आने वाले 2 दिनों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं बस्तर संभाग में अगले पांच दिनों तक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

read more – MODI CABINET 3.0 : मोदी सरकार 3.0 में मंत्रियों को बांटे गए विभाग, देखिये किन के पास कौन सा विभाग, देखे लिस्ट

Breaking News News and Politics राज्य खबर