Moradabad News : मुरादाबाद में सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष ने खुद को मारी गोली, घर में मिली लाश, जांच में जुटी पुलिस

Moradabad News : मुरादाबाद में सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष ने खुद को मारी गोली, घर में मिली लाश, जांच में जुटी पुलिस

Moradabad News

मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष डीपी यादव ने खुद को गोली मार कर सुसाइड कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार शनिवार को बुद्धि विहार स्थित आवास पर उन्होंने पिस्टल से खुद की कनपटी में गोली मारी। उनका शव कमरे में इनरवियर में बेड पर पड़ा मिला। लोकसभा चुनाव के प्रचार के दौरान 8 अप्रैल को पार्टी ने उन्हें जिलाध्यक्ष के पद से हटा दिया था। सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष डीपी यादव द्वारा सुसाइड की खबर से हड़कंप मच गया।

read more – RAMOJI RAO DIES : रामोजी ग्रुप के चेयरमैन रामोजी राव के निधन पर फिल्मीजगत में पसरा सन्नाटा, नरेंद्र मोदी ने निधन पर जताया शोक

सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी गई। हालांकि, अभीतक सुसाइड का कारण पता नहीं चल सका है। पूरे घर की तलाशी ली जा रही है। उन्होंने सुसाइड क्यों किया? इसकी वजह अभी तक सामने नहीं आई है।

Moradabad News

मिली जानकारी के मुताबिक मुरादाबाद में सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष डीपी यादव ने शनिवार सुबह अचानक से आत्मघाती कदम उठा लिया। उन्होंने बुद्ध विहार स्थित अपने घर में खुद को गोली मारकर सुसाइड कर लिया। गोली की आवाज सुनकर घर के लोग दौड़कर डीपी यादव के कमरे में पहुंचे, जहां उनकी लाश पड़ी थी। इसके बाद परिजनों ने पुलिस को मामले की सूचना दी। फिलहाल, डीपी यादव के घर पर समर्थकों की भीड़ लगी हुई है। जिले के बड़े नेता पहुंच गए हैं।

आपको बता दें कि लोकसभा चुनाव 2024 के दौरान डीपी यादव को सपा जिला अध्यक्ष के पद से हटाया गया था। उनकी जगह जयवीर सिंह नए जिला अध्यक्ष बने थे। डीपी यादव के घर जयवीर सिंह भी पहुंचे हैं।

read more – DELHI FOOD FACTORY FIRE : दिल्ली के नरेला की फैक्ट्री में भीषण आग लगने से 3 लोगों की हुई मौत, 6 घायल

Breaking News नेशनल न्यूज एंड पॉलिटिक्स