Mandsaur News
ब्यूरो न्यूज़ मंदसौर। लोकसभा चुनाव 2024 के परिणामो में इस बार पूरे प्रदेश में भाजपा ने रिकॉर्ड तोड़ जीत हासिल की हैं। मंदसौर संसदीय सीट के प्रत्याशी सुधीर गुप्ता ने अबकी बार इस सीट से करीब 5 लाख वोटो से जीत हासिल की है। इस जीत के बाद पार्टी खेमे में जश्न का माहौल है ।वही सुधीर गुप्ता ने इस जीत का श्रेय पार्टी कार्यकर्ताओं और मोदी सरकार की योजनाओ को दिया है।
read more – BIJAPUR NINE NAXALITES ARRESTED : बीजापुर में जवानो को मिली बड़ी सफलता, 5 लाख के इनामी सहित 9 नक्सली गिरफ्तार
मंदसौर संसदीय सीट से भाजपा प्रत्याशी सुधीर गुप्ता ने लगातार तीसरी बार प्रचंड बहुमत से जीत हासिल की है। इस चुनाव में उन्होंने कांग्रेस उम्मीदवार दिलीप सिंह गुर्जर को लगभग 5 लाख से ज्यादा वोटो से हराकर जीत हासिल की है। इस सीट में कुल 18 लाख 92 हजार 12 मतदाता है।
Mandsaur News
लेकिन इस चुनाव में यहां 75.39 प्रतिशत ही मतदान हुआ था। लिहाजा 14 लाख 28 हजार मतदाताओ ने ही मतदान में हिस्सा लिया था। चुनाव परिणाम के दौरान भाजपा प्रत्याशी सुधीर गुप्ता को 9 लाख45 हजार761 वोट मिले हैं और उन्होंने कांग्रेस उम्मीदवार दिलीप सिंह गुर्जर को करीब 5 लाख655 वोटो से हराया है।
इस चुनाव में उन्होंने अपने ही पिछले रिकार्ड को करीब 1लाख से ज्यादा मतों से तोड़ दिया है। इस जीत का श्रेय उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनहितेषी योजनाओं की सफलता को दिया है ।उन्होंने कहा कि इस चुनाव में भी उन्होंने क्षेत्र की जनता से औद्योगिक, शैक्षणिक और रोजगार के अलावा चिकित्सा और शिक्षा के क्षेत्र में किए हुए तमाम वादों को वे पूरा करेंगे।
Mandsaur News
तो वही भाजपा प्रत्याशी की जीत के पहले ही प्रदेश के उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा भी अपने गृह नगर मंदसौर पहुंच गए। उन्होंने भी पूरे प्रदेश सहित मंदसौर में हुई पार्टी की इस बंपर जीत का श्रेय जमीनी कार्यकर्ताओं और मोदी सरकार की योजनाओं को दिया है। उन्होंने दोहराया कि वादे के मुताबिक भाजपा सरकार जनता से किए हुए विकास के तमाम वादे पूरे करेंगी।
चुनाव परिणाम के आने के बाद कांग्रेस द्वारा ईवीएम मशीन में गड़बड़ी और सॉफ्टवेयर हैक करने के आरोपो को नकारते हुए, जगदीश देवड़ा ने कहा कि हार के बाद पार्टी के नेता इसका ठीकरा ईवीएम मशीनों पर फोड़ रहे हैं। जबकि उन्हें इस हार को स्वीकार कर मंथन करना चाहिए ।उन्होंने दोहराया कि उनकी पार्टी की सरकार , क्षेत्र की जनता से किए हुए विकास के तमाम वादे पूरा करेंगी।

