spot_img
Friday, October 17, 2025

Big Blow to Naxalism : 170 नक्सलियों का ऐतिहासिक आत्मसमर्पण…अबूझमाड़ और उत्तर बस्तर घोषित हुए नक्सलमुक्त

बीजापुर, 16 अक्टूबर। Big Blow to Naxalism : छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद के खिलाफ गुरुवार का दिन ऐतिहासिक रहा। राज्य के बीजापुर जिले में माओवादी...

Latest Posts

CG News: भाजपा का गांव चलो अभियान, प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने सुनी ग्रामिणों की समस्या

जगदलपुर. भारतीय जनता पार्टी लोकसभा चुनाव से पहले गांव गांव तक पहुंचने के लिए गांव चलो अभियान चला रही है, इसमें भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और विधायक किरण देव शामिल हुये. नगरनार मण्डल के ग्राम तुरेनार में शनिवार को देर शाम पहुँच कर ग्रामीणों के बीच बैठ कर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने सीधे बातचीत की और ग्रामीणों की समस्यायें सुनी. इस आभियान का मुख्य मकसद बुजुर्ग, महिलाओं, युवाओं से बातचीत कर राज्य व केन्द्र की जनकल्याणकारी योजनाओं के विषय में जानकारी देना है.

ग्रामीणों के बीच पहुंचे किरणदेव

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने ग्राम देवी के मंदिर में पूजा अर्चना की और गांव के चौपाल में आयोजित सभा को संबोधित करते हुये कहा कि जनता के आशीर्वाद से ही छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनी है, जो सदैव जनता जनार्दन की सेवा व विकास के लिये संकल्पित है. मातृशक्तियों, माता बहनों बेटियों को आर्थिक सुरक्षा प्रदान करने भाजपा सरकार ने महतारी वंदन योजना आरंभ की है. जिसमें हर विवाहित महिला के बैंक खाते में प्रति माह एक हजार रुपये सीधे जमा होंगे. गांव चलो अभियान प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ हर गरीब परिवार को मिले, इस हेतु 18 लाख परिवार का लक्ष्य साध कर काम हो रहा है. किसान भाईयों, श्रमिकों, युवाओं सभी के लिये केन्द्र व राज्य की अलग अलग योजनायें संचालित हो रही है, जिसका सीधा उद्देश्य आमजन के जीवन को बेहतर बनाने व विकास से जुडा़ है. किरण देव ने कहा कि तुरेनार गाँव के संबंध में जो भी समस्यायें है, विकास कार्य होने है, उस पर यथाशीघ्र काम किया जायेगा.

गांव चलो अभियान इस अवसर पर सरपंच संपत कश्यप ,प्रदीप देवांगन ,राधे पद्रे ,महेश कश्यप ,माटी पुजारी गुड्डू राम ,महादेव बघेल ,विद्याधर सेठिया ,दयाराम कश्यप एवं रूपेश समरथ के अलावा काफी संख्या में भाजपा के पदाधिकारी ,युवा मोर्चा की युवा साथी एवं काफी संख्या में ग्रामीण जन भी शामिल हुए.

गांव चलो अभियान

गांव चलो अभियान

गांव चलो अभियान

 

 

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.