Papua New Guinea earthquake
पापुआ न्यू गिनी में अचानक हुए लैंड स्लाइड से पूरा गांव मलबे के नीचे दब गया। जिसमे करीब 100 लोगों के मलबे के नीचे दबने से मौत होने की खबर सामने आ रही है। वही जिंदा बचे लोगों को मलबे से निकालकर अस्पताल पहुंचा गया है। खबरों से मिली जानकारी के मुताबिक, लैंड स्लाइड दक्षिण प्रशांत द्वीप पर बसे देश पापुआ न्यू गिनी में हुआ। देश की राजधानी पोर्ट मोरेस्बी से लगभग 600 किलोमीटर उत्तर-पश्चिम में एंगा प्रांत के काओकालम गांव में भारतीय समयानुसार आज सुबह करीब 3 बजे भूस्खलन हुआ।
Papua New Guinea earthquake
मिली जानकारों के अनुसार लैंड स्लाइड के बाद मलबे में दबने से मरने वालों की संख्या को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है, लेकिन मरने वालों की संख्या 100 से ज्यादा बताई जा रही है। भूस्खलन का शिकार होने से बचे लोगों को सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट किया जा रहा है।
आज सुबह करीब 3 बजे अचानक पहाड़ का एक हिस्सा ढह गया। मौसम खराब होने के चलते बारिश हुई थी तो ऊपर से मलबे के साथ कीचड़ भी आया, जिसके नीचे दबने से घर तबाह हो गए। जिसके कारण सो रहे लोग और उनका सामान मलबे में दब गया। जानकारी मिलते ही बचाव अभियान शुरू कर दिया गया था।