spot_img
Saturday, June 28, 2025

Bigg Boss 13 Fame Shefali Jariwala Passes Away : नहीं रहीं ‘कांटा लगा’ फेम शेफाली जरीवाला, कार्डियक अरेस्ट से हुआ निधन | उम्र...

Bigg Boss 13 Fame Shefali Jariwala Passes Away टीवी और बॉलीवुड इंडस्ट्री में शोक की लहर मुंबई। ‘बिग बॉस 13’ फेम और 'कांटा लगा गर्ल'...

Latest Posts

Weather Alert : छत्तीसगढ़ में एक बार फिर राजधानी समेत कई जिलों में मौसम ने बदली करवट, जानिए अपने जिले का हाल

Weather Alert

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी समेत प्रदेश के कई जिलों में मौसम में बदलाव के साथ-साथ तेज हवाओं के साथ बारिश होने की संभावना है। क्योंकि, देश में प्री मानसून की एंट्री हो गई है। जिसके कारण केरल के कई जिलों में सोमवार को जमकर बारिश हुई है। मानसून की एंट्री का असर अब छत्तीसगढ़ में देखने को मिलेगा जिससे लोगो को गर्मी से राहत मिलेगी।

मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, मौसम में कोई विशेष बदलाव नहीं होगा और प्रदेश में अधिकतम तापमान 42 डिग्री तक रह सकता है। वहीं मौसम विभाग ने राजधानी रायपुर सहित प्रदेश के कई जिलों में गरज चमक और तेज आंधी के आठ बारिश होने की संभावना जताई है।

मौसम विभाग ने आज दिन भर राजधानी रायपुर में बादल छाए रहने की आशंका जताई है। इसके साथ ही देर रात राजधानी रायपुर समेत आस-पास के इलाकों में तेज आंधी के साथ बारिश हो सकती है। छत्तीसगढ़ में लगातार मौसम में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। जनता को कड़ी धूप के बीच अचानक से बारिश का सामना करना पड़ रहा है।

Weather Alert

मौसम में हो रहे बदलाव के चलते लोगों को परेशानियों का भी सामना करना पड़ रहा है। अचानक बारिश होने के कारण प्रदेश के कई जिलों में मौसम खुशनुमा हो जाता है, कई जिलों में बारिश के बाद लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। वही मौसम विभाग का कहना है कि अधिकतम तापमान में विशेष बदलाव नहीं है, हालांकि आंशिक रूप से बादल भी छाए रहेंगे।

मौसम विभाग के अनुसार इस वर्ष प्रदेश में मानसून 13 जून तक जगदलपुर से प्रवेश हो सकता है साथ ही 16 को मानसून का रायपुर प्रवेश और 21 जून तक अंबिकापुर प्रवेश हो सकता है। हालांकि गुरुवार को प्रदेश के कुछ इलाकों में गरज चमक के साथ बारिश हो सकती है।

READ MORE – MAHARASHTRA BOILER BLAST : महाराष्ट्र के डोंबिवली में केमिकल फैक्ट्री में बॉयलर फटने से 8 की मौत, 40 से अधिक घायल

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.