Rajiv Gandhi Death Anniversary
नई दिल्ली। पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 33वीं पुण्यतिथि के मौके पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़़गे, सोनिया गांधी, राहुल गांधी समेत कई शीर्ष कांग्रेस नेताओं और विपक्ष के वरिष्ठ नेताओं ने उनको श्रद्धांजलि अर्पित की है।
उल्लेखनीय है कि राजीव गांधी 1984 और 1989 के बीच 40 वर्ष की उम्र में प्रधानमंत्री बनने वाले राजीव गांधी भारत के सबसे कम उम्र के प्रधानमंत्री थे और संभवतः दुनिया के उन युवा राजनेताओं में से एक हैं जिन्होंने सरकार का नेतृत्व किया है।
Rajiv Gandhi Death Anniversary

उनकी 1991 में तमिलनाडु के श्रीपेरंबुदूर में एक चुनाव प्रचार अभियान के दौरान लिबरेशन टाइगर्स ऑफ तमिल ईलम (लिट्टे) के सदस्यों ने हत्या कर दी थी। जांच के बाद यह बात सामने आई थी कि एक महिला ने उनकी हत्या की है, जो मानव बम लेकर रैली में पहुंची थी।

वह राजीव गांधी के पास जब पहुंची तो वो उनके पैर छूने के लिए झुकी। इस दौरान महिला ने अपनी कमर पर लगे ट्रिगर को दबा दिया। जिसके बाद यहां विस्फोट हुआ और राजीव गांधी समेत 18 लोगों की मौत हो गई। जो महिला मानव बम बनकर आई थी उसका नाम धनु था। इस मामले में 26 दोषियों को मौत की सजा सुनाई गई थी। लेकिन मई 1999 में सुप्रीम कोर्ट ने 19 लोगों को बरी कर दिया।

