CHHATTISGARH CRIME : कुरकुरे के विवाद के कारण 10 साल के बच्चे ने लगाई फांसी, जानिए क्या है पूरा मामला

CHHATTISGARH CRIME : कुरकुरे के विवाद के कारण 10 साल के बच्चे ने लगाई फांसी, जानिए क्या है पूरा मामला

CHHATTISGARH CRIME

सरगुजा। छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में एक 10 साल के मासूम बच्चे ने पेड़ पर फांसी लगाकर अपनी जिंदगी की इहलीला समाप्त कर ली। इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है।

मिली जानकारी के मुताबिक मृतक बालक का कुरकुरे खाने को लेकर अपने छोटे भाई से विवाद हो गया। लेकिन बड़े भाई ने छोटे भाई को कुरकुरे खाने को नहीं दिया था। जिसके बाद परिवारवालों के डर से बड़े भाई ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। यह पूरा मामला लखनपुर थाना क्षेत्र का है।

CHHATTISGARH CRIME

मिली जानकारी के मुताबिक, कुन्नी चौकी के दर्रीपारा गांव में 10 वर्षीय रोहित सिंह का उसके 8 वर्षीय छोटे भाई से शनिवार को कुरकुरे खाने की बात को लेकर विवाद हो गया। इसी बीच रोहित ने छोटे भाई को गुस्से में थप्पड़ मार दिया।

जिसकी डर से रोहित ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस घटना के बाद से परिवार में मातम छा गया है। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है।

READ MORE – IRAN PRESIDENT HELICOPTER CRASH UPDATES : 17 घंटे के सर्च ऑपरेशन के बाद पहाड़ी पर मिला हेलिकॉप्टर का मलबा, राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी समेत 9 लोगों की मौत

 

News and Politics राज्य खबर