Noida News :  नोएडा के मून होटल एंड बैंक्वेट हॉल के चौथी मंजिल में लगी आग से फिजियोथेरेपिस्ट युवती की मौत,  एक घायल, मामले की जाँच में जुटी पुलिस

Noida News : नोएडा के मून होटल एंड बैंक्वेट हॉल के चौथी मंजिल में लगी आग से फिजियोथेरेपिस्ट युवती की मौत, एक घायल, मामले की जाँच में जुटी पुलिस

Noida News

नोएडा। नोएडा के सेक्टर-104 स्थित एक होटल में शनिवार को अचनाक आग लगने की अप्रिय घटना घटित हो गई। आग होटल के चौथे मंजिल पर लगी थी। सूचना मिलने पर पुलिस और दमकल विभाग मौके पर पहुंची। मौके पर 10 दमकल की गाड़ियों को रवाना किया गया।

READ MORE – PATANJALI PRODUCT FAILS IN TEST : पतंजलि द्वारा उत्पादित सोनपापड़ी के सैंपल फेल होने पर 3 लोगो को 6 माह का कारावास, 40 हजार का जुर्माना 

होटल में ठहरे इंजीनियर और उसकी परिचित फिजियोथेरेपिस्ट धुएं और आग में फंस गए। मौके पर पहुंची पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीम ने दोनों का रेस्क्यू कर बाहर निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां फिजियोथेरेपिस्ट मूलरूप से पटना निवासी पलक (27) की मौत हो गयी। वहीं दिल्ली निवासी तरुण की हालत गंभीर बनी हुई है। अग्निशमन विभाग ने फिलहाल शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई है।

Noida News

मुख्य अग्निशमन अधिकारी प्रदीप कुमार चौबे से मिली जानकारी के मुताबिक शनिवार शाम को सेक्टर-104 स्थित मून होटल एंड बैंक्वेट हॉल की चौथी मंजिल पर आग लगने की सूचना मिली। मौके पर दस दमकल वाहनों को रवाना किया गया। वहां चौथी मंजिल पर युवक और युवती के फंसे होने की जानकारी मिली।

अग्निशमन विभाग की एक टीम तत्काल दोनों को बाहर निकालने में जुट गई। वहीं दूसरी टीम आग पर काबू पाने का प्रयास करने लगी। करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। मौके से नौ दमकल गाड़ियां वापस भेज दी गईं। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

Breaking News National News and Politics