Cannes Film Festival 2024
फ्रांस। कान्स फिल्म फेस्टिवल 2024 की शुरुआत हो चुकी है। जो 24 मई तक चलेगा। इसकी ओपनिंग सेरेमनी में बॉलीवुड की खूबसूरत अभिनेत्री उर्वशी रौतेला रेड कार्पेट पर अपना जलवा बिखरने पहुंच चुकी हैं।

रेड कारपेट से खुद एक्ट्रेस ने फोटो शेयर की है, उर्वशी इस बार रेड कार्पेट पर अपने पिछले रेड कार्पेट से भी ज्यादा इंटेंस और बोल्ड लुक में दिख रही हैं।
उर्वशी रौतेला ने इंस्टाग्राम से अपने लुक को शेयर किया है। जिसमे वह हॉट पिंक गाउन में नजर आ रही हैं। अभिनेत्री इस ड्रेस में बेहद आकर्षक लग रही है। कान्स फिल्म फेस्टिवल की बात करें तो इस बार 77वां एडिशन है। जहां दुनियाभर के सितारे इसमें हिस्सा लेंगे।

Cannes Film Festival 2024
14 मई से 25 मई 2025 तक इस कार्यक्रम का आयोजन होना है। हर साल ये फेस्टिवल फ्रांस में होता है। जहां कई फिल्मों की स्क्रीनिंग भी होती है। क्लोजिंग सेरेमनी में विनर्स का ऐलान भी किया जाता है। इस साल 22 फिल्में रेस में हैं।
इंडियन सेलेब्स की बात करें, तो इस बार इस फेस्टिवल में शोभिता धुलिपाला से लेकर कियारा आडवाणी इस साल कान्स में डेब्यू करेंगे। तो वहीं अदिति रॉय हैदरी दूसरी बार रेड कारपेट पर अपना जलवा बिखरेंगी। वहीं एक बार फिर ऐश्वर्या राय बच्चन इस फेस्टिवल में नजर आएंगी। जिनके आने का फैंस को बेसब्री से इंतजार करते है।


