Site icon AB News.Press

Raipur News: झारखंड शराब घोटाले के दो आरोपी रायपुर कोर्ट में पेश, करोड़ों की हेराफेरी का आरोप

Raipur News:  रायपुर। झारखंड में सामने आए करोड़ों रुपये के कथित शराब घोटाले के दो मुख्य आरोपियों को रायपुर की अदालत में पेश किया गया। आर्थिक अपराध अन्वेषण शाखा (EOW) द्वारा झारखंड से प्रोडक्शन वारंट पर लाए गए आरोपी अतुल सिंह और मुकेश मनचंदा को शुक्रवार को रायपुर के प्रथम अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश नीरज शर्मा की अदालत में पेश किया गया।

CG News: झारखंड के जेल ले शराब घोटाला के आरोपी मनचंदा अउ अतुल सिंह ला ACB धर के लईस

Raipur News:  EOW ने दोनों आरोपियों को कड़ी सुरक्षा के बीच कोर्ट लाया। इन पर झारखंड में हुए बड़े शराब घोटाले में करोड़ों रुपये की हेराफेरी करने का आरोप है। अधिकारियों के अनुसार, जांच के दौरान इन दोनों की भूमिका प्रमुख पाई गई थी, जिसके बाद कोर्ट से प्रोडक्शन वारंट जारी कर इन्हें रायपुर लाया गया।

Raipur News:  जानकारी के मुताबिक, ईओडब्ल्यू द्वारा अब आगे की पूछताछ के लिए रिमांड मांगी गई है, ताकि घोटाले से जुड़ी और भी जानकारियों को उजागर किया जा सके।

CG Cabinet : मंत्री संख्या पर जनहित याचिका…! हाईकोर्ट ने शासन से मांगा जवाब

Raipur News:  यह मामला झारखंड में अवैध तरीके से शराब बिक्री, वितरण और उससे जुड़े वित्तीय लेन-देन से संबंधित है, जिसमें कई अन्य नाम भी जांच के घेरे में हैं,इस प्रकरण पर अगली सुनवाई की तारीख और जांच की दिशा को लेकर अदालत का निर्णय अहम माना जा रहा है।

Exit mobile version