Site icon AB News.Press

Dhamtari Road Accident: जल चढ़ाने जा रहे शिव भक्तों को अज्ञात वाहन ने मारी ठोकर, 2 कांवड़ियों की मौत,एक की हालत गंभीर

Dhamtari Road Accident: जल चढ़ाने जा रहे शिव भक्तों को अज्ञात वाहन ने मारी ठोकर, 2 कांवड़ियों की मौत,एक की हालत गंभीर

धमतरी: Dhamtari Road Accident: आज भगवान शिव के पवित्र माह सावन का आखिरी सोमवार है। सावन के आखिरी सोमवार को शिव भक्त बड़ी संख्या में शिवालयों में पहुंच कर महादेव को जल अर्पण कर रहे हैं। जहां एक तरफ सावन के आखिरी सोमवार शिव भक्तों का उत्साह देखते ही बन रहा है। वहीं दूसरी तरफ सावन के अंतिम सोमवार को हादसों की ख़बरें भी लगातार सामने आ रही है। इसी कड़ी में प्रदेश के धमतरी जिले से एक भीषण सड़क हादसे की खबर आई है। इस हादसे में दो कांवड़ियों की मौत हो गई है।

Action Against Builders : वालफोर्ट ग्रुप के मालिक पंकज लाहोटी की अवैध इमारत ध्वस्त…! पहली बार शहर के बड़े बिल्डरों पर बड़ी कार्रवाई

Dhamtari Road Accident: जल चढ़ाने जा रहे शिव भक्तों को अज्ञात वाहन ने मारी ठोकर, 2 कांवड़ियों की मौत,एक की हालत गंभीर

दो कांवड़ियों की मौत, एक की हालत गंभीर

Dhamtari Road Accident:  मिली जानकारी के अनुसार, यह हादसा धमतरी जिले के अर्जुनी थाना क्षेत्र के देमार तेलिनसती में हुआ है। यहां अज्ञात वाहन ने कांवड़ियों को टक्कर मार दी। इस हादसे में दो कांवड़ियों की मौके पर ही मौत हो गई और एक कांवड़िया गंभीर रूप से घायल हो गया है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घायल कांवड़िए को इलाज के अस्पताल भेजा।

Accident News: नहर में गिरी बोलेरो 11 की मौतम, गाड़ी में तड़पते रहे लोग, जल चढ़ाने जा रहे थे मंदिर

Dhamtari Road Accident: जल चढ़ाने जा रहे शिव भक्तों को अज्ञात वाहन ने मारी ठोकर, 2 कांवड़ियों की मौत,एक की हालत गंभीर

अज्ञात वाहन की तलाश शुरू

Dhamtari Road Accident: बताया जा रहा है कि, कांवड़िए पीपरछेडी से रुद्रेश्वर महादेव में जल चढ़ाने निकले थे और इसी दौरान ये हादसा हुआ। पुलिस की टीम ने दोनों मृतक कांवड़ियों के शव को अपने कब्जे में ले लिया है और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस की टीम कांवड़ियों को ठोकर मारने वाले अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी हुई है। पुलिस की तरफ से कहा गया है कि, जल्द ही आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार किया जाएगा।

डोंगरगढ़ म बड़का बैंक घोटाला: ग्राहक के नाम म लोन, पइसा रिश्तेदार मन के खाता म

Exit mobile version