
झालावाड़ : Rajasthan accident: राजस्थान के झालावाड़ जिले के मनोहरथाना क्षेत्र स्थित पीपलोदी गांव में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हुआ। एक सरकारी स्कूल की छत गिरने से 7 मासूम बच्चों की मौत हो गई, जबकि 28 से अधिक बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा उस वक्त हुआ जब बच्चे सुबह की प्रार्थना सभा में भाग लेने के लिए स्कूल परिसर में मौजूद थे।
Cruel Father : रामपुर में दिल दहला देने वाली घटना…! पिता ने 8 महीने के मासूम को उल्टा लटकाकर पूरे गांव में घुमाया…यहां देखें वायरल VIDEO
Rajasthan accident: प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, हादसा स्कूल के पुराने भवन के एक हिस्से की छत गिरने के कारण हुआ। छत के नीचे कई बच्चे दब गए, जिन्हें बचाने के लिए तत्काल बचाव अभियान चलाया गया। स्थानीय ग्रामीणों, पुलिस, प्रशासन और JCB मशीनों की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन किया गया। घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जहां कई की हालत नाजुक बनी हुई है।
PM और CM ने जताया शोक
Rajasthan accident: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस दर्दनाक हादसे पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने अपने संदेश में कहा कि “झालावाड़ की इस त्रासदी ने देश को झकझोर दिया है। मृतक बच्चों के परिवारों के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं। ईश्वर उन्हें यह कठिन घड़ी सहने की शक्ति दे।”
Rajasthan accident: राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने भी घटना पर दुख जताते हुए उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि वे खुद घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लेंगे और घायलों से मुलाकात करेंगे। उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवारों को हरसंभव सहायता दी जाएगी और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।
राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप भी शुरू
Rajasthan accident: राज्य सरकार के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने इस हादसे के लिए पिछली कांग्रेस सरकार को जिम्मेदार ठहराया है। उनका आरोप है कि जर्जर स्कूल भवनों की ओर पहले ध्यान नहीं दिया गया, जिसकी वजह से यह हादसा हुआ।

