Gujarat Car Accident: सुरेंद्रनगर (गुजरात)। गुजरात के सुरेंद्रनगर जिले में रविवार की शाम एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हुआ, जिसमें दो कारों की आमने-सामने टक्कर के बाद आग लग गई और 8 लोगों की जिंदा जलने से मौत हो गई। मरने वालों में एक 10 महीने की मासूम बच्ची भी शामिल है।

Gujarat Car Accident: यह हादसा वढवाण-लखतर हाईवे पर डेडादरा गांव के पास हुआ। टक्कर इतनी जोरदार थी कि एक कार खाई में जा गिरी और उसमें आग लग गई। मौके पर पहुंचे दमकल दल ने आग बुझाई, लेकिन तब तक ज्यादातर लोग जिंदा जल चुके थे।
हादसे की भयावहता: जलती कार में फंसे रहे लोग
Gujarat Car Accident: प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, टक्कर इतनी भीषण थी कि कारों के परखच्चे उड़ गए। टक्कर के बाद एक कार में तुरंत आग लग गई, जिसमें सभी लोग फंस गए और बाहर निकलने का मौका तक नहीं मिला। एक व्यक्ति गंभीर हालत में जलती कार से बाहर निकलने में सफल रहा, लेकिन अस्पताल ले जाते समय उसकी भी मौत हो गई।

मारे गए सभी लोग थे एक ही परिवार से
Gujarat Car Accident: पुलिस और प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार, सभी मृतक आपस में रिश्तेदार थे और किसी पारिवारिक कार्य से कडू गांव से सुरेंद्रनगर जा रहे थे। मृतकों में पुरुष, महिलाएं और एक 10 महीने की बच्ची शामिल है, जिससे पूरे इलाके में शोक और सनसनी का माहौल फैल गया है। मृतकों की पहचान का कार्य चल रहा है और परिवार को सूचित किया जा चुका है।

दमकल विभाग ने संभाला मोर्चा
Gujarat Car Accident: घटना की जानकारी मिलते ही दमकल विभाग और वढवाण पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। आग बुझाने के साथ-साथ बचाव कार्य शुरू किया गया। लेकिन तब तक कार में सवार 7 लोगों की मौके पर ही मौत हो चुकी थी। एक व्यक्ति, जो किसी तरह कार से बाहर निकल सका, को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उसकी भी रास्ते में मौत हो गई। वहीं हादसे के तुरंत बाद वढवाण-लखतर हाईवे पर ट्रैफिक पूरी तरह जाम हो गया। दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। स्थानीय लोग और राहगीर मदद के लिए आगे आए, लेकिन जलती कार के कारण कोई पास नहीं जा सका। पुलिस ने मोर्चा संभालकर ट्रैफिक को नियंत्रित किया और वाहनों की आवाजाही फिर से शुरू करवाई।

पुलिस जांच में जुटी, हादसे का कारण तलाशने की कोशिश
Gujarat Car Accident: वढवाण पुलिस के अनुसार, कारों की तेज रफ्तार और गलत दिशा से ओवरटेकिंग हादसे की संभावित वजह मानी जा रही है। हालांकि, सटीक कारण का पता फोरेंसिक और तकनीकी जांच के बाद ही चल पाएगा। पुलिस ने मर्ग कायम कर मृतकों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।
इलाके में शोक की लहर, प्रशासन से मुआवज़े की मांग
Gujarat Car Accident: इस हृदयविदारक हादसे के बाद सुरेंद्रनगर और आसपास के गांवों में शोक की लहर दौड़ गई है। स्थानीय लोगों ने राज्य सरकार और प्रशासन से पीड़ित परिवारों को उचित मुआवज़ा देने की मांग की है।

