spot_img
Saturday, October 18, 2025

Bihar Assembly Elections : NDA को लगा झटका…! चिराग पासवान की पार्टी की उम्मीदवार का नामांकन रद्द

छपरा/बिहार, 18 अक्टूबर। Bihar Assembly Elections : बिहार विधानसभा चुनाव से पहले एनडीए गठबंधन को बड़ा राजनीतिक झटका लगा है। छपरा जिले की मढ़ौरा...

Latest Posts

50 लाख लोगो पर भुखमरी का संकट! 7 लाख से ज्यादा बच्चे कुपोषण का शिकार, इस देश पर आई आफत

50 lakh people face starvation crisis in Sudan

50 लाख लोगो पर भुखमरी का संकट! 7 लाख से ज्यादा बच्चे कुपोषण का शिकार, इस देश पर आई आफत - ab news

दुनिया में एक देश ऐसा है जहां 50 लाख लोगो पर भुखमरी का संकट आ चुका है, 7 लाख से ज्यादा बच्चे कुपोषण के शिकार हो चुके है, हम बात कर रहे है सूडान देश की जहां पिछले साल से चल रहे युद्ध के चलते भयानक संकट आ पड़ा है, संयुक्त राष्ट्र ने चेतावनी दी है कि युद्ध के बीच सूडान में भुखमरी और अकाल की ओर बढ़ सकता है.

50 लाख लोगो पर भुखमरी का संकट! 7 लाख से ज्यादा बच्चे कुपोषण का शिकार, इस देश पर आई आफत - ab news

संयुक्त राष्ट्र सहायता प्रमुख का कहना है कि 730,000 सूडानी बच्चे कुपोषण का शिकार हैं, संयुक्त राष्ट्र ने चेतावनी दी है कि आने वाले महीनों में सूडान में लगभग 5 मिलियन लोगों को भयानक भुखमरी का सामना करने का खतरा है.

इसे भी पढ़े – हज यात्रा को लेकर गाइडलाइन जारी, यह गलती पड़ेगी भारी, सीधे गिरफ्तार कर लिए जाएंगे

50 लाख लोगो पर भुखमरी का संकट! 7 लाख से ज्यादा बच्चे कुपोषण का शिकार, इस देश पर आई आफत - ab news

सूडान में चल रहे गृहयुद्ध के कारण देश की पैदावार पर काफी असर पड़ा, लोगों के काम-काज, आजीविका भी इससे काफी प्रभावित हुई है, लोगों को व्यापार में भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है, देश में महंगाई बढ़ रही है, साथ ही देश में चल रहे युद्ध की वजह से लाखों लोग देश छोड़ने को मजबूर हैं, जिन सब की वजह से सूडान में भुखमरी का स्तर बढ़ रहा है.

50 लाख लोगो पर भुखमरी का संकट! 7 लाख से ज्यादा बच्चे कुपोषण का शिकार, इस देश पर आई आफत - ab news

ये है सूडान में युद्ध की वजह
15 अप्रैल 2023 को सूडानी सशस्त्र बल (एसएएफ) प्रमुख अब्देल फतह अल-बुरहान और उनके पूर्व डिप्टी मोहम्मद हमदान डागलो, अर्धसैनिक रैपिड सपोर्ट फोर्सेज (आरएसएफ) के कमांडर के बीच सत्ता और ताकत को लेकर जंग छिड़ गई थी, जिस के बाद देश में युद्ध शुरू होने से सूडान में हजारों लोग मारे गए, लगभग 8.3 मिलियन लोग देश से विस्थापित हो गए हैं, कई लोग पड़ोसी देश चाड और दक्षिण सूडान में रहने को मजबूर हो गए हैं.

50 लाख लोगो पर भुखमरी का संकट! 7 लाख से ज्यादा बच्चे कुपोषण का शिकार, इस देश पर आई आफत - ab news

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने मुस्लिमों के पवित्र महीने रमज़ान की शुरुआत के बाद युद्धविराम का आह्वान किया था लेकिन एसएएफ ने युद्धविराम को खारिज कर दिया और कहा कि वो हमले तभी रोकेगा जब आरएसएफ उस जगह से हट जाएगा जिस पर उसका अब नियंत्रण है, बता दें, 12 मार्च को, एसएएफ ने सूडान के दूसरे सबसे बड़े शहर ओमडुरमैन में राष्ट्रीय रेडियो और टेलीविजन भवन पर कब्जा कर लिया.

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.