AB News

3 Naxalites Arrest,29 surrender: IED विस्फोट करने वाले 3 नक्सली गिरफ्तार, नाबालिग समेत 29 नक्सलियों ने किया सरेंडर

3 Naxalites Arrest,29 surrender

नारायणपुर। छत्तीसगढ़ में दिनों दिन नक्सली कमजोर हो रहे हैं। बड़ी संख्या में सुरक्षाबलों द्वारा चलाए गए नक्सल विरोधी अभियानों से जहां उनकी मौजूदगी घट रही है वहीं कई बड़े नक्सलियों को जवानों ने ढेर कर दिया है। मंगलवार को नारायणपुर में पुलिस ने सर्चिंग के दौरान कोडिलयार के जंगल में IED विस्फोट और फायरिंग की घटना में शामिल रहे तीन नक्सलियों को घेराबंदी कर गिरफ्तार किया है।

दूसरी ओर नारायणपुर में ही एक साथ 29 नक्सलियों के सरेंडर कर दिया है। माओवादियों की कुतुल एरिया कमेटी के नक्सलियों ने नारायणपुर एसपी ऑफिस में सरेंडर किया है। इस दौरान बीएसएफ और आईटीबीपी के अधिकारी भी मौजूद रहे। सरेंडर करने वाले नक्सलियों ने बताया कि वे नक्सल संगठन में बढ़ते आंतरिक मतभेदों से निराश थे।

गिरफ्तार किए गए सभी नक्सली संगठन में सक्रिय सहयोगी के रूप में कार्यरत थे। यह मामला कोहकामेटा थाना क्षेत्र का ह। गिरफ्तार किए गए नक्सलियों के खिलाफ थाना कोहकामेटा में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। बता दें, थाना कोहकामेटा क्षेत्रान्तर्गत 17 अक्टूबर 2024 को डीआरजी, एसटीएफ और आईटीबीपी, बीएसएफ की संयुक्त टीम नक्सल विरोधी अभियान पर ग्राम धुरबेड़ा, गुमरका, कोडलियार और आसपास क्षेत्र में माओवादियों की उपस्थिति की आसूचना पर रवाना हुए थे।

गिरफ्तार माओवादी
आयतु राम उसेण्डी, धोबा वड़दा और धोबा राम कई नक्सली वारदात में शामिल रहे। इनके द्वारा शामिल वारदात में आईटीबीपी के आर.पवार अमर शमराव एवं आर. केके. राजेश शहीद हुए थे। वहीं आर. 693 अनिल कुंजाम व बस्तर फॉईटर आर. 1058 अरविंद सर्पे घायल थे।

01. आयतु राम उसेण्डी पिता मालू उसेण्डी उम्र 28 वर्ष, जाति माड़िया ग्राम कोडलियार (मीचिंगपारा) थाना कोहकामेटा जिला नारायणपुर (छ.ग.)
02. धोबा वड़दा पिता बोडगा वड़दा उम्र 28 वर्ष, ग्राम कोडलियार (मीचिंगपारा) थाना कोहकामेटा जिला नारायणपुर (छ.ग.)
03. धोबा वड़दा पिता गोरे वड़दा उम्र 27 वर्ष, ग्राम कोडलियार (मीचिंगपारा) थाना कोहकामेटा जिला नारायणपुर (छ.ग.)

जानें कैसे सरेंडर करने वाले नक्सली
नारायणपुर एसपी प्रभात कुमार के मुताबिक, सरेंडर करने वाले नक्सलियों में 22 पुरुष नक्सली और 7 महिला नक्सली है। ये अबूझमाड़ के कुतुल क्षेत्र के बाटनार, गट्टाकाल, दुमनार, फरसगांव क्षेत्र के 50 ग्रामीण पुलिस से भेंट करने आये थे। इनमें 29 ग्रामीण नक्सल संगठन में सक्रिय रहकर काम किये थे। नक्सल संगठन में AKMS, DKMS, मिलिशिया, स्पेशल मिलिशिया, प्लाटून और आरपीसी के सदस्य पिछले 5 -10 सालों में रहे हैं। इन लोगों ने आगे माओवादियों का साथ नहीं देने का वादा किया है और इसके साथ ही इन्होंने सरेंडर किया।

सरकार के विकास कार्यों से प्रभावित
नारायणपुर एसपी प्रभात कुमार ने बताया कि नक्सली नारायणपुर और अबूझमाड़ के माड़ क्षेत्र में हो रहे विकास कार्यों से प्रभावित हैं। इस वजह से उन्होंने सरेंडर किया है। इन्हें विकास कार्यों ने नक्सलियों को प्रभावित किया है। सरेंडर करने वाले माओवादियों ने अपने इलाके में सड़क, अस्पताल, स्कूल की मांग की है। साथ ही सभी सरकारी दस्तावेज बनवाना चाहते हैं इनमें आधार कार्ड, बैंक पासबुक, आयुष्मान कार्ड शामिल है।

नारायणपुर में कितने नक्सलियों ने किया सरेंडर
ये सभी माड़ डिवीजन में एक्टिव थे. एसपी ने कहा कि यह छत्तीसगढ़ पुलिस और सुरक्षाबलों के लिए बड़ी सफलता है। अब माड़ को उसके मूल निवासियों को वापस सौंपने का समय आ गया है, जहां वे बिना किसी डर के सामान्य जीवन जी सकें। सरकार की पुनर्वास नीति के तहत आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों को घर और नौकरी दी जा रही है। इससे नक्सली प्रभावित हुए हैं। सरकार की यह पॉलिसी उन्हें आकर्षित कर रही है। इसके अलावा पुलिस के ‘माड़ बचाओ अभियान’ ने उनमें एक नई उम्मीद जगाई है। हम सभी नक्सलियों से अपील करते हैं कि अब समय आ गया है कि वे बाहरी लोगों की भ्रामक विचारधारा से बाहर आएं। नारायणपुर में जनवरी 2024 से अब तक जिले में 71 नक्सलियों ने सरेंडर किया है। इनमें वरिष्ठ और निचले कैडर के नक्सली हैं। इस अवधि में 60 से अधिक नक्सली मारे गए हैं। इसके साथ ही 50 नक्सली गिरफ्तार किए गए।

 

सरेंडर करने वाले नक्सलियों की जानकारी

डीली वड़दा, उम्र 25 साल, मिलिशिया सदस्या
बटरी वड़दा, उम्र 25 साल, मिलिशिया सदस्या
मड़िको वड़दा, उम्र 24 साल, मिलिशिया सदस्या
सोनारी वड़दा, उम्र 22 साल, मिलिशिया सदस्या
कमली वड़दा, उम्र 24 साल, मिलिशिया सदस्या

नाबालिग नक्सली
मुन्ना वड़दा, मिलिशिया सदस्य
मंगू राम वड़दा, उम्र 19 साल, मिलिशिया सदस्य
बुधराम वड़दा, 39 साल,जनताना सरकार अध्यक्ष
रामाराम वड़दा, कृषि शाखा सदस्य
मनकू कुहड़ाम, पंचायत सरकार सदस्य
इरपा वड़दा, पंचायत सरकार सदस्य
कारिया वड़दा, पंचायत सरकार कृषि शाखा सदस्य
सुकमन कोवाची, उम्र 23 साल, पंचायत सीएनएम सदस्य
पवन वड़दा, उम्र 22 साल, मिलिशिया सदस्य
मनी कोवाची, मिलिशिया सदस्य
धरम मण्डावी, उम्र 34 वर्ष, मिलिशिया सदस्य
रैनू राम,उम्र 36 वर्ष, मिलिशिया सदस्य
राजू राम वड़दा, उम्र 35 वर्ष, मिलिशिया सदस्य
रैनू राम वड़दा, उम्र 19 वर्ष, मिलिशिया सदस्य
सन्तु राम वड़दा, उम्र 23 वर्ष, सीएनएम कमाण्डर
रमेश उसेण्डी, उम्र 20 वर्ष, सीएनएम सदस्य
केये राम,उम्र 36 वर्ष, कमेटी सदस्य
बेाटी राम कश्यप, उम्र 30 वर्ष, रिकरूट सदस्य
रमेश मरकाम
नाबालिग नक्सली ने भी डाले हथियार
माटा उसेण्डी, 18 साल, कलामंच सदस्य
मैनू वड़दा, कला टीम सदस्य
मंगेश वड़दा, कला टीम सदस्य

Exit mobile version