Justice Demand : कबाड़ चोरों ने ASI के बेटे की बेरहमी से कर दी हत्या…! गिरफ्तारी तक अंतिम संस्कार नहीं करने का ऐलान

Demand for Justice
कोरबा, 13 जून। Justice Demand : जिले से एक बेहद दर्दनाक और आक्रोश पैदा करने वाली खबर सामने आई है। पांच दिन पहले कबाड़ चोरों के कथित जानलेवा हमले में गंभीर रूप से घायल हुए एएसआई रामनारायण रात्रे के पुत्र चंद्रमणि उर्फ डब्बू ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। रायपुर के रामकृष्ण अस्पताल में उपचाररत चंद्रमणि की मौत के बाद परिवार, समाज और स्थानीय लोगों में भारी नाराजगी देखी जा रही है।
जानकारी के अनुसार, पांच दिन पहले चंद्रमणि अपने मित्र अरविंद राठौर के साथ वाहन से जा रहे थे। इसी दौरान कुछ आरोपियों ने उनका पीछा कर रास्ते में रोक लिया और बेरहमी से मारपीट की। हमले में उनके सिर, सीने, हाथ और पैरों पर गंभीर चोटें आई थीं। मेडिकल जांच में शरीर की कई हड्डियां टूटने और अंदरूनी अंगों को गंभीर नुकसान पहुंचने की पुष्टि हुई थी। हालत बिगड़ने पर उन्हें रायपुर रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली।
