Site icon AB News.Press

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का छत्तीसगढ़ दौरा प्रस्तावित…20 जून को रायपुर पहुंच सकते हैं

Bharatiya Janata Party National President Nitin Naveen may soon visit Chhattisgarh. According to reports, he is scheduled to arrive in Raipur on June 20th. This will be his first visit to

BJP National President

रायपुर, 13 जून। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन जल्द ही छत्तीसगढ़ दौरे पर आ सकते हैं। जानकारी के अनुसार, 20 जून को उनके रायपुर पहुंचने का कार्यक्रम प्रस्तावित है। राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद यह उनका पहला छत्तीसगढ़ दौरा होगा, जिसे संगठनात्मक और राजनीतिक दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

सूत्रों के मुताबिक, 21 जून को आयोजित होने वाले अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम में भी नितिन नवीन शामिल हो सकते हैं। हाल ही में विष्णुदेव साय ने दिल्ली दौरे के दौरान उनसे मुलाकात कर छत्तीसगढ़ आने का निमंत्रण दिया था।

नितिन नवीन का छत्तीसगढ़ से पुराना जुड़ाव रहा है। राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने से पहले वे छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रभारी रह चुके हैं। उनके कार्यकाल में भाजपा ने 2024 के लोकसभा चुनाव में प्रदेश की 11 में से 10 सीटों पर जीत दर्ज की थी। संगठन को मजबूत करने और चुनावी रणनीति तैयार करने में उनकी भूमिका को काफी अहम माना जाता है।

उनके प्रस्तावित दौरे को आगामी राजनीतिक गतिविधियों और संगठनात्मक बैठकों के लिहाज से भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। वहीं, उनके राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद छत्तीसगढ़ भाजपा के नए प्रभारी को लेकर भी चर्चाएं तेज हो गई हैं। माना जा रहा है कि 2028 विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए पार्टी ऐसे चेहरे की तलाश कर सकती है, जो प्रदेश की राजनीतिक और सामाजिक परिस्थितियों की गहरी समझ रखता हो।

 

Exit mobile version