Site icon AB News.Press

Crime News: पिता ने थाने के अंदर बेटी की चाकू मारकर हत्या की

A shocking incident has come to light in Banda district, where a father stabbed his 19-year-old daughter to death inside the police station. It is being reported that the daughter had married a man of her

The father... of the police station

उत्तरप्रदेश, 13 जून| Crime News: बांदा जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक पिता ने अपनी 19 वर्षीय बेटी की थाने के अंदर ही चाकू मारकर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि बेटी ने अपनी मर्जी से प्रेम विवाह किया था, जिससे पिता नाराज था।

जानकारी के मुताबिक, बदौंसा थाना क्षेत्र की रहने वाली शिवानी का गांव के ही ललित वर्मा नामक युवक से पिछले चार साल से प्रेम संबंध था। दोनों ने 18 मई को घर से भागकर पहले मंदिर में और फिर कोर्ट में शादी कर ली थी। इसके बाद युवती की मां ने युवक के खिलाफ बेटी को भगाने की शिकायत दर्ज कराई थी।

शुक्रवार को पुलिस ने दोनों को मध्य प्रदेश के सतना जिले से बरामद कर बदौंसा थाने लाया। यहां दोनों परिवारों को बुलाकर काउंसलिंग की जा रही थी। पूछताछ के दौरान शिवानी ने स्पष्ट कहा कि उसने अपनी मर्जी से शादी की है और वह अपने पति ललित के साथ ही रहना चाहती है।

बताया जा रहा है कि काउंसलिंग के दौरान पिता सत्यकुमार चौहान अपनी बेटी को समझा रहा था कि युवक दूसरी बिरादरी का है और इस शादी से समाज में बदनामी हो रही है। लेकिन शिवानी अपने फैसले पर अड़ी रही। उसने पिता से कहा कि वह अपने पति को नहीं छोड़ेगी और उसी के साथ जीवन बिताएगी।

इसी बात से नाराज होकर पिता ने अचानक चाकू निकाल लिया और कुछ ही सेकंड में बेटी पर कई वार कर दिए। घटना से थाने में मौजूद लोग और पुलिसकर्मी भी स्तब्ध रह गए। गंभीर रूप से घायल शिवानी को अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

घटना के बाद पुलिस ने आरोपी पिता को हिरासत में ले लिया है। मृतका की मां की शिकायत पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

 

Exit mobile version