Site icon AB News.Press

Lightning Strike Kanker : छत्तीसगढ़ में कहर बनी बिजली…! तालाब गहरीकरण कार्य के बीच गिरी आसमानी आफत…3 की मौत VIDEO

Lightning Strike in Kanker: Lightning wreaks havoc in Chhattisgarh... Bolt strikes during pond deepening work... 3 dead.

Lightning Strike in Kanker

कांकेर, 12 जून। Lightning Strike Kanker : छत्तीसगढ़ में प्री-मानसून की बारिश जहां लोगों को गर्मी से राहत दे रही है, वहीं यह जानलेवा भी साबित हो रही है। कांकेर जिले में मौसम के अचानक बदले मिजाज के बीच आकाशीय बिजली गिरने से तीन ग्रामीणों की मौत हो गई, जबकि पांच महिलाएं घायल हो गईं। हादसा उस वक्त हुआ जब सभी मनरेगा कार्यस्थल पर काम कर रहे थे। इनमें एक महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिसे बेहतर इलाज के लिए कांकेर जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

जानकारी के मुताबिक, घटना अंतागढ़ ब्लॉक के कलगांव की है। यहां मनरेगा योजना के तहत तालाब गहरीकरण का कार्य चल रहा था। करीब 70 ग्रामीण काम में जुटे हुए थे। दोपहर बाद अचानक मौसम बदला और तेज आंधी के साथ बारिश शुरू हो गई। इसी दौरान आकाशीय बिजली गिरने से आठ लोग इसकी चपेट में आ गए।

हादसे में तीन पुरुषों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पांच महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अंतागढ़ पहुंचाया गया, जहां एक महिला की हालत गंभीर होने पर उसे कांकेर रेफर किया गया।

प्रदेश में मौसम का बदला मिजाज

इधर, छत्तीसगढ़ में पिछले कुछ दिनों से मौसम लगातार करवट बदल रहा है। कई जिलों में तेज गर्मी के बीच दोपहर बाद गरज-चमक और बारिश का दौर जारी है। राजधानी रायपुर में अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है, जबकि बिलासपुर में पारा 42 डिग्री तक रहने का अनुमान है। दोनों शहरों में शाम के समय गरज-चमक के साथ हल्की बारिश की संभावना जताई गई है।

वहीं दुर्ग और सरगुजा संभाग में प्री-मानसून गतिविधियां सक्रिय हैं। मौसम विभाग ने इन क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश और बिजली गिरने की आशंका जताई है। दूसरी ओर राजनांदगांव में गर्मी का असर बरकरार रहने और बारिश की संभावना नहीं होने की बात कही गई है।

Exit mobile version