Site icon AB News.Press

Election Commissioner Tenure Extended : छत्तीसगढ़ में बड़ा प्रशासनिक फैसला…! राज्य निर्वाचन आयुक्त अजय सिंह का कार्यकाल बढ़ा…फरवरी 2027 तक संभालेंगे जिम्मेदारी…सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी किया आदेश

Election Commissioner's Tenure Extended: Major administrative decision in Chhattisgarh! The tenure of State Election Commissioner Ajay Singh has been extended; he will hold the responsibility until February 2027. The General Administration Department has issued the order.

Election Commissioner Tenure Extended

रायपुर, 12 जून। Election Commissioner Tenure Extended : छत्तीसगढ़ सरकार ने आगामी निर्वाचन प्रक्रियाओं को ध्यान में रखते हुए राज्य निर्वाचन आयुक्त अजय सिंह के कार्यकाल में वृद्धि कर दी है। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार, श्री अजय सिंह अब फरवरी 2027 तक अथवा नियमित नियुक्ति होने तक राज्य निर्वाचन आयुक्त के पद पर बने रहेंगे।

गौरतलब है कि सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी एवं 1983 बैच के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी अजय सिंह को 1 जून 2024 को छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग का राज्य निर्वाचन आयुक्त नियुक्त किया गया था। अब आगामी चुनावी तैयारियों और निर्वाचन प्रक्रिया की निरंतरता बनाए रखने के उद्देश्य से उनके कार्यकाल को आगे बढ़ाने का निर्णय लिया गया है।

सामान्य प्रशासन विभाग ने 11 जून 2026 को जारी आदेश में स्पष्ट किया है कि यह विस्तार भारत के संविधान के अनुच्छेद 243-क (2) तथा छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयुक्त (सेवा शर्तें) नियम, 2002 के प्रावधानों के तहत दिया गया है। राज्य में निकाय और पंचायत चुनावों की संभावित तैयारियों के बीच इस फैसले को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। चुनावी व्यवस्थाओं की निरंतरता और प्रशासनिक अनुभव को ध्यान में रखते हुए सरकार ने यह निर्णय लिया है।

राज्_य-निर्वाचन-आयुक्_त-की-सेवा-अवधि-के-Reg

Exit mobile version