Site icon AB News.Press

बॉलीवुड की हिट जोड़ी की वापसी…22 साल बाद फिर साथ आए अक्षय और रवीना

The superhit pair of the 90s, Akshay Kumar and Raveena Tandon, are set to reunite on the big screen. After nearly 22 years, they will share the screen in "Welcome to the Jungle." At the film's trailer launch event, Akshay Kumar

Bollywood's hit duo

मुंबई, 12 जून। 90 के दशक की सुपरहिट जोड़ी अक्षय कुमार और रवीना टंडन एक बार फिर बड़े पर्दे पर साथ नजर आने वाली है। करीब 22 साल बाद दोनों फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ में स्क्रीन शेयर करेंगे। फिल्म के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में अक्षय कुमार ने रवीना के साथ काम करने के अपने अनुभव साझा किए।

अक्षय कुमार ने रवीना टंडन की प्रोफेशनलिज्म की जमकर तारीफ करते हुए कहा कि वह हमेशा से बेहद समर्पित और मेहनती कलाकार रही हैं। उन्होंने एक पुराना किस्सा याद करते हुए बताया कि एक फिल्म की शूटिंग के दौरान सूरज डूबने से पहले सीन पूरा करना जरूरी था। उस समय ग्रीन रूम काफी दूर था, लेकिन समय बचाने के लिए रवीना ने जनरेटर वैन में ही कपड़े बदले और तुरंत शूटिंग पर लौट आईं।

इवेंट के दौरान अक्षय ने मजाकिया अंदाज में कहा कि रवीना में समय के साथ कई बदलाव आए हैं। उन्होंने हंसते हुए कहा, पहले हीरोइन थीं और अब हीरोइन की मां हैं। उनके इस बयान पर कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने भी खूब ठहाके लगाए।

सिर्फ फिल्मों में ही नहीं, बल्कि अक्षय और रवीना की निजी जिंदगी भी लंबे समय तक चर्चा में रही। बताया जाता है कि मोहरा की शूटिंग के दौरान दोनों करीब आए थे और उनकी सगाई की खबरें भी सामने आई थीं। हालांकि, वर्ष 1998 में दोनों का रिश्ता खत्म हो गया। बाद में अक्षय कुमार ने ट्विंकल खन्ना से और रवीना टंडन ने अनिल थडानी से शादी कर ली।

रवीना टंडन की बेटी राशा थडानी भी अब फिल्म इंडस्ट्री में कदम रख चुकी हैं। उन्होंने हाल ही में आज़ाद फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू किया है।

गौरतलब है कि 90 के दशक में अक्षय और रवीना की जोड़ी बॉलीवुड की सबसे लोकप्रिय जोड़ियों में गिनी जाती थी। मोहरा, खिलाड़ियों का खिलाड़ी और दावा जैसी फिल्मों में दोनों की केमिस्ट्री को दर्शकों ने खूब पसंद किया था। वर्ष 2004 में रिलीज हुई आन: मेन एट वर्क में दोनों आखिरी बार बड़े पर्दे पर साथ नजर आए थे।

Exit mobile version