Site icon AB News.Press

दंतेवाड़ा में कांग्रेस की बड़ी बढ़त…450 से ज्यादा ग्रामीणों ने थामा हाथ

The Congress Party has achieved a major political success in Phulpad village, located in the Kuakonda development block of Dantewada district in Chhattisgarh. During a program held here, a large number of

Congress in Dantewada

दंतेवाड़ा, 12 जून। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले के कुआकोंडा विकासखंड अंतर्गत फूलपाड़ गांव में कांग्रेस पार्टी को बड़ी राजनीतिक सफलता मिली है। यहां आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भारतीय जनता पार्टी छोड़कर कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।

कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस कमेटी (PCC) के संयुक्त महामंत्री छविंद्र कर्मा सहित कई वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में नए सदस्यों का पार्टी में स्वागत किया गया। कांग्रेस नेताओं ने इसे संगठन की मजबूती और जमीनी स्तर पर बढ़ते जनसमर्थन का संकेत बताया है।

जानकारी के अनुसार, करीब 450 से अधिक ग्रामीणों ने कांग्रेस का दामन थामा है। इनमें स्थानीय जनप्रतिनिधि भी शामिल हैं, जिससे क्षेत्र में राजनीतिक समीकरणों में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है।

दलबदल करने वाले ग्रामीणों का आरोप है कि वर्तमान सरकार और स्थानीय जनप्रतिनिधि क्षेत्र की बुनियादी समस्याओं के समाधान में गंभीर नहीं हैं। उनका कहना है कि विकास कार्यों की अनदेखी और जनहित के मुद्दों पर लापरवाही के चलते उन्होंने यह निर्णय लिया है।

इस मौके पर कांग्रेस नेताओं ने कहा कि बस्तर अंचल में पार्टी के प्रति जनता का भरोसा लगातार मजबूत हो रहा है। बड़ी संख्या में लोगों का पार्टी में शामिल होना कांग्रेस के लिए एक महत्वपूर्ण राजनीतिक संकेत है।

कांग्रेस में शामिल होने वालों में फूलपाड़ के उपसरपंच कमलू कड़ती, पंच मनोज मीडियामी, जोगा बारसे, ग्राम प्रमुख नंदा बारसे, पांडु पोडियम, भीमा मीडियामी सहित कई स्थानीय जनप्रतिनिधि और सैकड़ों ग्रामीण शामिल हैं।

नए सदस्यों ने कांग्रेस की टोपी और गमछा पहनकर पार्टी में अपनी नई राजनीतिक यात्रा की शुरुआत की।

Exit mobile version