Site icon AB News.Press

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह का छत्तीसगढ़ दौरा…विकसित भारत संकल्प सम्मेलन में होंगे शामिल

Union Textiles Minister Giriraj Singh will be on a two-day visit to Chhattisgarh starting today. During this visit, he will participate in various government programs, public relations campaigns,

Union Minister Giriraj Singh

रायपुर, 12 जून। केंद्रीय वस्त्र मंत्री गिरिराज सिंह आज से छत्तीसगढ़ के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे विभिन्न सरकारी कार्यक्रमों, जनसंपर्क अभियानों और विभागीय बैठकों में हिस्सा लेंगे।

दौरे के पहले दिन मंत्री रायपुर में आयोजित विकसित भारत संकल्प सम्मेलन में शामिल होंगे। इसके साथ ही वे हैंडलूम, हस्तशिल्प, सिल्क और टेक्सटाइल विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करेंगे, जिसमें योजनाओं और विकास कार्यों की प्रगति पर चर्चा की जाएगी।

मंत्री गिरिराज सिंह सड्डू, बैरन बाजार और शांति नगर क्षेत्रों में जनसंपर्क कार्यक्रमों में भी शामिल होंगे। इस दौरान वे स्थानीय नागरिकों से संवाद कर केंद्र सरकार की योजनाओं और विकास कार्यों पर फीडबैक लेंगे।

दौरे के दूसरे दिन केंद्रीय मंत्री स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण से जुड़े कार्यक्रमों में भाग लेंगे। वे सफाई अभियान और पौधरोपण कार्यक्रम में शामिल होकर लोगों को स्वच्छता और हरित वातावरण के प्रति जागरूक करेंगे।

इसके अलावा वे सदर बाजार-बुढ़ातालाब क्षेत्र में जनसंपर्क कर विभिन्न वर्गों के लोगों से मुलाकात करेंगे। इस दौरे को वस्त्र उद्योग, हस्तशिल्प और जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार की दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Exit mobile version