Site icon AB News.Press

खराब मौसम के चलते इंडिगो फ्लाइट रायपुर की बजाय नागपुर डायवर्ट…कई दिग्गज नेता थे सवार

IndiGo flight 6E-5138, en route from Delhi to Raipur, was unable to land at Raipur Airport on Thursday night due to bad weather. As a safety precaution, the aircraft was diverted

Due to bad weather

रायपुर, 12 जून। दिल्ली से रायपुर आ रही इंडिगो की फ्लाइट 6E-5138 गुरुवार रात खराब मौसम के कारण रायपुर एयरपोर्ट पर लैंड नहीं कर सकी। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए विमान को नागपुर एयरपोर्ट की ओर डायवर्ट किया गया, जहां उसकी सुरक्षित लैंडिंग कराई गई।

जानकारी के अनुसार, फ्लाइट गुरुवार शाम 7:30 बजे दिल्ली से रवाना हुई थी और रात 8:55 बजे रायपुर पहुंचने वाली थी। लेकिन रायपुर में तेज बारिश और कम विजिबिलिटी के कारण विमान की सुरक्षित लैंडिंग संभव नहीं हो पाई। पायलट ने कुछ समय तक विमान को रायपुर के आसपास होल्डिंग पैटर्न में रखा, लेकिन मौसम में सुधार नहीं होने पर विमान को नागपुर भेजने का निर्णय लिया।

इस फ्लाइट में छत्तीसगढ़ के कई प्रमुख नेता सवार थे, जिनमें पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल,कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज, उपमुख्यमंत्री अरुण साव, पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री रेणुका सिंह तथा भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता गौरीशंकर श्रीवास शामिल हैं।

मौसम सामान्य होने के बाद रात करीब 11:30 बजे सभी नेता और अन्य यात्री इसी फ्लाइट से सुरक्षित रायपुर पहुंच गए। विमान के डायवर्ट होने के बावजूद किसी भी यात्री को कोई नुकसान नहीं हुआ और पूरी प्रक्रिया सुरक्षा मानकों के अनुसार संपन्न हुई।

 

Exit mobile version