Site icon AB News.Press

ईरान युद्ध के बीच केंद्र का बड़ा फैसला…अब 200 लीटर से ज्यादा डीजल नहीं मिलेगा

The central government has taken a major step to address the rumors and hoarding of diesel across the country due to the Hormuz crisis and the Iran war. The government has imposed a new limit

Amidst the Iran war

नई दिल्ली, 12 जून। होर्मुज संकट और ईरान युद्ध को लेकर देशभर में डीजल की उपलब्धता को लेकर फैल रही अफवाहों और जमाखोरी पर केंद्र सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। सरकार ने हाई स्पीड डीजल (HSD) की खुदरा बिक्री पर नई सीमा लागू करते हुए एक व्यक्ति को एक दिन में अधिकतम 200 लीटर डीजल देने का निर्देश जारी किया है।

सरकार के अनुसार, देश में डीजल का पर्याप्त भंडार उपलब्ध है और किसी प्रकार की कमी नहीं है। हालांकि, कुछ स्थानों पर पैनिक खरीदारी और जमाखोरी की घटनाएं सामने आने के बाद यह निर्णय लिया गया है। सरकार का मानना है कि इस कदम से कालाबाजारी पर रोक लगेगी और ईंधन की कृत्रिम कमी पैदा नहीं होगी।

नए निर्देशों के तहत सभी पेट्रोल पंप संचालकों को यह सुनिश्चित करने को कहा गया है कि किसी भी ग्राहक को प्रतिदिन 200 लीटर से अधिक डीजल न बेचा जाए। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई भी की जा सकती है।

सरकार ने स्पष्ट किया है कि बड़े उद्योग, कारोबारी संस्थान और व्यावसायिक उपभोक्ता अपनी अधिकृत सुविधाओं, डिपो या निर्धारित केंद्रों से ही ईंधन प्राप्त करेंगे। यह व्यवस्था फिलहाल अधिकतम 90 दिनों तक लागू रहेगी।

केंद्र का कहना है कि इस फैसले का उद्देश्य आम उपभोक्ताओं, किसानों, परिवहन क्षेत्र और आवश्यक सेवाओं के लिए डीजल की निर्बाध उपलब्धता सुनिश्चित करना है। सरकार ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और आवश्यकता के अनुसार ही ईंधन खरीदने की अपील की है।

Exit mobile version