Site icon AB News.Press

Railway Station Safety: रेलवे स्टेशनों पर बढ़ेगी सुरक्षा…फायर सेफ्टी ऑडिट का आदेश

In view of incidents of arson at railway stations and the steadily increasing number of passengers, Indian Railways has decided to conduct a fire safety audit of railway stations across the country. Under this special

Railway stations

नई दिल्ली, 11 जून। Railway Station Safety: रेलवे स्टेशनों पर आगजनी की घटनाओं और लगातार बढ़ रही यात्री संख्या को देखते हुए भारतीय रेल ने देशभर के रेलवे स्टेशनों का फायर सेफ्टी ऑडिट कराने का फैसला किया है। इस विशेष अभियान के तहत स्टेशनों पर मौजूद अग्नि सुरक्षा व्यवस्थाओं की गहन जांच की जाएगी और जहां भी कमियां पाई जाएंगी, वहां तत्काल सुधारात्मक कदम उठाए जाएंगे।

रेलवे अधिकारियों के अनुसार ऑडिट के दौरान स्टेशन भवनों, इलेक्ट्रिकल सिस्टम, एयर कंडीशनिंग एवं वेंटिलेशन सिस्टम, इमरजेंसी एग्जिट, फायर फाइटिंग सिस्टम, पानी की उपलब्धता, पंपिंग सिस्टम और स्प्रिंकलर सिस्टम सहित सभी महत्वपूर्ण सुरक्षा व्यवस्थाओं की समीक्षा की जाएगी। इसका उद्देश्य यात्रियों और रेलवे परिसरों की सुरक्षा को और मजबूत बनाना है।

ऑडिट के दौरान यह भी परखा जाएगा कि रेलवे स्टेशनों पर निर्धारित अग्नि सुरक्षा मानकों और नियमों का पालन किया जा रहा है या नहीं। जिन स्टेशनों पर सुरक्षा व्यवस्था में खामियां या तकनीकी कमियां सामने आएंगी, वहां प्राथमिकता के आधार पर सुधार कार्य कराए जाएंगे।

रेलवे ने निरीक्षण के लिए विभिन्न विभागों की संयुक्त टीमें गठित करने का निर्णय लिया है। आवश्यकता पड़ने पर विशेषज्ञ एजेंसियों और राज्य फायर विभाग की सहायता भी ली जाएगी। निरीक्षण रिपोर्ट के आधार पर सुरक्षा व्यवस्था को और प्रभावी बनाने के लिए आवश्यक कदम तय किए जाएंगे।

रेलवे सूत्रों के मुताबिक ऑडिट के दौरान उन स्टेशनों पर विशेष ध्यान दिया जाएगा, जहां पुनर्विकास या विस्तार कार्य चल रहे हैं। ऐसे स्टेशनों पर अस्थायी ढांचों, बिजली व्यवस्था, अग्नि सुरक्षा उपकरणों और आपातकालीन निकास मार्गों की स्थिति का भी विस्तृत आकलन किया जाएगा।

भारतीय रेल का मानना है कि फायर सेफ्टी ऑडिट के जरिए संभावित जोखिमों की समय रहते पहचान कर यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सकेगी और रेलवे स्टेशनों को अधिक सुरक्षित बनाया जा सकेगा।

Exit mobile version