Site icon AB News.Press

मोदी सरकार के 12 वर्ष पूरे…विष्णुदेव साय ने बताया स्वर्णिम कार्यकाल

Speaking at an event held at Bharat Mandapam in Delhi to mark the completion of 12 years of the central government led by Prime Minister Narendra Modi, Chief Minister Vishnu Deo Sai stated that the

of the Modi government

नई दिल्ली, 11जून। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने के अवसर पर दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि मोदी सरकार का 12 साल का कार्यकाल आदिवासी समाज के सम्मान, विकास और नक्सलमुक्ति का स्वर्णकाल साबित हुआ है।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की रणनीति और नेतृत्व के चलते छत्तीसगढ़ में दशकों पुरानी नक्सल समस्या पर निर्णायक प्रहार हुआ है। उन्होंने कहा कि बस्तर अब हिंसा की पहचान से निकलकर विकास, शांति और नई संभावनाओं की दिशा में आगे बढ़ रहा है।

उन्होंने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा के सम्मान से लेकर पीएम जनमन योजना तक, केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं ने आदिवासी क्षेत्रों के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। साय ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को आदिवासी समाज के सम्मान, स्वाभिमान और सशक्तिकरण का प्रतीक बताया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि बस्तर क्षेत्र में सड़क, रेल, बिजली, पानी और आवास जैसी बुनियादी सुविधाएं तेजी से पहुंच रही हैं। साथ ही, बस्तर पंडुम और बस्तर ओलंपिक जैसे आयोजनों ने बदलते और विकसित होते बस्तर की नई तस्वीर देश-दुनिया के सामने प्रस्तुत की है।

साय ने कहा कि विकसित भारत और विकसित छत्तीसगढ़ के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए राज्य सरकार पूरी प्रतिबद्धता और ताकत के साथ कार्य कर रही है। उन्होंने विश्वास जताया कि केंद्र और राज्य सरकार के समन्वित प्रयासों से छत्तीसगढ़ विकास के नए आयाम स्थापित करेगा।

Exit mobile version