Site icon AB News.Press

CG Weather Update: भीषण गर्मी से जल्द राहत…छत्तीसगढ़ में बारिश और अंधड़ की चेतावनी

There is welcome news for the residents of Chhattisgarh, who have been grappling with scorching heat and high humidity. The India Meteorological Department (IMD) has indicated that

Due to the scorching heat

रायपुर, 11 जून। CG Weather Update: भीषण गर्मी और उमस से जूझ रहे छत्तीसगढ़वासियों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने संकेत दिए हैं कि प्रदेश में दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां तेजी से अनुकूल हो रही हैं। मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन से चार दिनों में मानसून छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में प्रवेश कर सकता है।

इसके साथ ही 11 जून से पूरे प्रदेश में मेघगर्जन, वर्षा और तेज हवाओं की गतिविधियों में बढ़ोतरी होने की संभावना जताई गई है। विभाग ने चेतावनी दी है कि एक-दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ वज्रपात और 50 से 60 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। लोगों से खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की गई है।

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार इस समय देश के कई हिस्सों में मानसून सक्रिय है और इसके आगे बढ़ने के लिए अनुकूल परिस्थितियां बनी हुई हैं। आने वाले दिनों में महाराष्ट्र, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, ओडिशा, झारखंड के साथ छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में भी मानसून की एंट्री हो सकती है।

पिछले 24 घंटों में प्रदेश के कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई है, जिससे कुछ स्थानों पर गर्मी से राहत मिली है। हालांकि अधिकांश जिलों में तापमान अभी भी सामान्य से ऊपर बना हुआ है।

तापमान की बात करें तो राजनांदगांव में अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अंबिकापुर सबसे ठंडा रहा। राजधानी रायपुर में अधिकतम तापमान 42.2 डिग्री और न्यूनतम 29 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से अधिक है।

मौसम विभाग का अनुमान है कि 11 जून से प्रदेश में बारिश और मेघगर्जन की गतिविधियां और तेज होंगी, जिससे तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आ सकती है और लोगों को गर्मी से राहत मिलने की संभावना है।

राजधानी रायपुर में भी 11 जून को आंशिक बादल छाए रहने के साथ गरज-चमक और अंधड़ के साथ बारिश की संभावना जताई गई है। वही मौसम विभाग ने किसानों, यात्रियों और आम लोगों को सतर्क रहने और मौसम अपडेट पर नजर बनाए रखने की सलाह दी है।

Exit mobile version