Site icon AB News.Press

PM Modi: फ्रांस और स्लोवाकिया दौरे पर जाएंगे पीएम मोदी…जी-7 सम्मेलन में होंगे शामिल

Prime Minister Narendra Modi will be visiting France and Slovakia from June 13 to 18. According to the Ministry of External Affairs, during this visit, the Prime Minister will

France and Slovakia

नई दिल्ली,11 जून। PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 13 से 18 जून तक फ्रांस और स्लोवाकिया की यात्रा पर रहेंगे। विदेश मंत्रालय के अनुसार, इस दौरे के दौरान प्रधानमंत्री द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने के साथ-साथ जी-7 शिखर सम्मेलन और प्रमुख वैश्विक मंचों पर भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे।

यात्रा के पहले चरण में प्रधानमंत्री 13 और 14 जून को फ्रांस के नीस शहर में रहेंगे। यहां वह फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे। दोनों नेता भारत-फ्रांस विशेष वैश्विक रणनीतिक साझेदारी की समीक्षा करेंगे और संयुक्त रूप से ‘भारत इनोवेट्स’ कार्यक्रम का उद्घाटन भी करेंगे। इस कार्यक्रम में भारत, फ्रांस और अन्य देशों के प्रमुख स्टार्टअप तथा वेंचर कैपिटल फंड भाग लेंगे।

इसके बाद प्रधानमंत्री 14 से 16 जून तक स्लोवाकिया की राजकीय यात्रा पर जाएंगे। वर्ष 1993 में स्लोवाकिया की स्वतंत्रता के बाद किसी भारतीय प्रधानमंत्री की यह पहली यात्रा होगी। इस दौरान प्रधानमंत्री स्लोवाकिया के प्रधानमंत्री रॉबर्ट फिको और राष्ट्रपति पीटर पेलेग्रिनी से मुलाकात करेंगे। दोनों देशों के बीच व्यापार, निवेश, ऑटोमोबाइल, रेलवे विनिर्माण और औद्योगिक सहयोग को बढ़ावा देने पर चर्चा होने की संभावना है।

यात्रा के तीसरे चरण में प्रधानमंत्री मोदी 16 और 17 जून को फ्रांस के एवियन में आयोजित जी-7 शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। सम्मेलन में वह जी-7 देशों के नेताओं, आमंत्रित साझेदार देशों और अंतरराष्ट्रीय संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ वैश्विक साझेदारी, समावेशी आर्थिक विकास और कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) के सुरक्षित एवं प्रभावी उपयोग जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श करेंगे। इसके अलावा सम्मेलन से इतर कई विश्व नेताओं के साथ उनकी द्विपक्षीय बैठकें भी प्रस्तावित हैं।

दौरे के अंतिम चरण में प्रधानमंत्री 18 जून को पेरिस पहुंचेंगे, जहां वह यूरोप के सबसे बड़े प्रौद्योगिकी और स्टार्टअप आयोजनों में से एक वीवा टेक समिट में भाग लेंगे। इस दौरान उनके पेरिस में भारतीय समुदाय के लोगों को संबोधित करने की भी संभावना है।

Exit mobile version