Site icon AB News.Press

सहायक शिक्षक भर्ती 2023…नियुक्ति की मांग को लेकर रायपुर में प्रदर्शन तेज

The ongoing dispute regarding the 2023 Assistant Teacher recruitment in Chhattisgarh continues to intensify. In the capital, Raipur, the sit-in protest by D.Ed. candidates—who are awaiting appointment orders

Assistant Teacher Recruitment

रायपुर, 11 जून| छत्तीसगढ़ में सहायक शिक्षक भर्ती 2023 को लेकर चल रहा विवाद लगातार गहराता जा रहा है। राजधानी रायपुर में चयन सूची में नाम आने के बावजूद नियुक्ति आदेश का इंतजार कर रहे D.Ed. अभ्यर्थियों का धरना अब 170वें दिन में प्रवेश कर चुका है। लंबे समय से जारी इस आंदोलन के कारण अभ्यर्थियों में असंतोष और नाराजगी बढ़ती जा रही है।

धरने पर बैठे अभ्यर्थियों का कहना है कि कई बार विभागीय अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से संपर्क करने के बावजूद उन्हें केवल आश्वासन ही मिला, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। इसी बीच, अभ्यर्थियों ने अपनी मांगों को लेकर अब मुख्यमंत्री हेल्पलाइन तक अपनी बात पहुंचाई है।

सोशल मीडिया पर इस समय एक कथित ऑडियो भी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक D.Ed. अभ्यर्थी मुख्यमंत्री हेल्पलाइन के प्रतिनिधि से बातचीत करते हुए अपनी स्थिति और निराशा जाहिर कर रहा है। ऑडियो में अभ्यर्थी यह कहते हुए सुनाई देता है कि लगातार विभागीय चक्कर लगाने और आश्वासनों के बाद भी समाधान न मिलने पर उन्हें मजबूरी में इस माध्यम का सहारा लेना पड़ा।

इस घटना के बाद मामला प्रशासनिक और राजनीतिक हलकों में चर्चा का विषय बन गया है। अभ्यर्थियों का कहना है कि जब तक उनकी नियुक्ति प्रक्रिया को लेकर स्पष्ट निर्णय नहीं लिया जाता, उनका आंदोलन जारी रहेगा।

 

Exit mobile version