Site icon AB News.Press

Water Supply Close: राजधानी के कई इलाकों में पेयजल संकट… आज शाम की जलापूर्ति रहेगी बंद

Drinking water supply will be affected this evening in many areas of the capital Raipur. Due to the Chhattisgarh State Electricity Distribution Company's maintenance and

Many areas of the capital

रायपुर, 11 जून। Water Supply Close: राजधानी रायपुर के कई इलाकों में आज शाम पेयजल आपूर्ति प्रभावित रहेगी। छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत वितरण कंपनी द्वारा रावणभाठा उपकेंद्र में 33 केवी फीडर के संधारण एवं केबल जोड़ने के कार्य के कारण नगर निगम के 80 एमएलडी, न्यू 80 एमएलडी और 150 एमएलडी फिल्टर प्लांटों का संचालन बंद रहेगा। इसके चलते इन संयंत्रों से जुड़े 42 ओवरहेड टैंकों से शाम की जलापूर्ति नहीं हो सकेगी।

नगर निगम के अनुसार, रावणभाठा उपकेंद्र में 33 केवी लाइन के 10 पोल स्ट्रक्चर के बीच बिछाई गई भूमिगत केबल को मुख्य लाइन से जोड़ने का कार्य किया जा रहा है। इसके लिए इंटेकवेल और फिल्टर प्लांटों की बिजली आपूर्ति बंद रखी गई है, जिससे जल उत्पादन प्रभावित हुआ है।

इन क्षेत्रों में नहीं होगी शाम की जलापूर्ति

डंगनिया, ईदगाहभाठा, गंज, गुढ़ियारी, न्यू राजेंद्र नगर, श्याम नगर, तेलीबांधा, शंकर नगर, खमतराई, भनपुरी, भाठागांव, चंगोराभाठा, कुशालपुर, डीडी नगर, सरोना, टाटीबंध, कोटा, कबीर नगर, जरवाय, गोगांव, मठपुरैना, लालपुर, अमलीडीह, अवंति विहार, मंडी, मोवा, सड्डू, बोरियाकला, रामनगर, कचना, आमासिवनी, देवपुरी, मोतीबाग, बोरियाखुर्द, जोरा, रायपुरा, कुकुरबेड़ा, नया बैरन बाजार, नया देवेंद्र नगर तथा संजय नगर ओवरहेड टैंक से जुड़े क्षेत्रों में गुरुवार शाम पानी की सप्लाई बंद रहेगी।

12 जून से जलापूर्ति होगी सामान्य

नगर निगम ने बताया कि गुरुवार सुबह निर्धारित समय पर जलापूर्ति की गई, लेकिन शाम की सप्लाई प्रभावित रहेगी। वहीं 12 जून की सुबह से जलापूर्ति पुनः नियमित रूप से शुरू कर दी जाएगी।

नागरिकों से पानी संग्रह करने की अपील

नगर निगम ने प्रभावित क्षेत्रों के नागरिकों से आवश्यकतानुसार पहले से पानी का संग्रह करने और पानी का उपयोग सावधानीपूर्वक करने की अपील की है। निगम ने यह भी स्पष्ट किया है कि प्रभावित जलागारों को छोड़कर शहर के अन्य ओवरहेड टैंकों और पावर पंपों से जलापूर्ति सामान्य रूप से जारी रहेगी।

Exit mobile version