Site icon AB News.Press

चार वर्षीय बच्चे की हत्या का खुलासा…7 महीने बाद आरोपी गिरफ्तार

Seven months after the murder of a four-year-old boy in the capital, police have arrested the accused. Police investigations have revealed that the accused was in a love affair with the child's mother and

Four-year-old children

रायपुर, 11जून। राजधानी में चार वर्षीय बच्चे की हत्या के मामले में पुलिस ने सात महीने बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी का बच्चे की मां के साथ प्रेम संबंध था और वह मासूम को अपने रिश्ते में बाधा मानता था। इसी वजह से उसने बच्चे की हत्या कर दी थी।

पुलिस के अनुसार यह घटना 1 नवंबर 2025 की है, जब चार वर्षीय मयंक मिश्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत की सूचना मिली थी। बच्चे को अचेत अवस्था में अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

शुरुआत में मर्ग कायम कर जांच शुरू की गई थी, लेकिन पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि बच्चे की मौत दम घुटने से हुई थी। इसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच तेज कर दी।

जांच के दौरान सामने आया कि आरोपी जयदीप सिंह का बच्चे की मां से प्रेम संबंध था। महिला अपने पति से अलग रह रही थी और आरोपी का उसके घर आना-जाना था। पुलिस के मुताबिक आरोपी बच्चे को अपने संबंधों में बाधा मानता था।

घटना वाले दिन आरोपी ने बच्चे का मुंह और नाक दबाकर उसकी हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया। इसके बाद वह लगातार अलग-अलग राज्यों में छिपकर पुलिस को चकमा देता रहा।

पुलिस ने तकनीकी साक्ष्य, मोबाइल लोकेशन और मुखबिर की सूचना के आधार पर विशेष टीम गठित कर उसकी तलाश की। आखिरकार 10 जून 2026 को पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें उसने अपराध स्वीकार कर लिया।

पर्याप्त साक्ष्य मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

Exit mobile version