Site icon AB News.Press

अवैध शराब बेचते आदतन बदमाश गिरफ्तार…36 पौवा शराब और एक्टिवा जब्त

Acting against the illegal sale of liquor, the Maudhapara police have arrested habitual offender Firoz Khan (52). The accused was illegally selling liquor in the parking area of ​​the Shaheed Smarak

Illicit liquor

रायपुर, 11 जून। मौदहापारा थाना पुलिस ने अवैध शराब बिक्री के खिलाफ कार्रवाई करते हुए आदतन गुंडा-बदमाश फिरोज खान (52) को गिरफ्तार किया है। आरोपी शहीद स्मारक भवन की पार्किंग में अवैध रूप से शराब बेच रहा था।

मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ा। तलाशी के दौरान उसके पास से 36 पौवा गोवा अंग्रेजी शराब, 500 रुपये नकद और एक होंडा एक्टिवा बरामद की गई। जब्त सामान की कुल कीमत 24,820 रुपये आंकी गई है।

पुलिस के अनुसार फिरोज खान के खिलाफ लंबे समय से अवैध शराब कारोबार की शिकायतें मिल रही थीं। कार्रवाई से बचने के लिए वह लगातार अपने ठिकाने बदलकर शराब की बिक्री कर रहा था। पूछताछ के दौरान वह शराब के भंडारण और बिक्री से संबंधित कोई वैध दस्तावेज या लाइसेंस प्रस्तुत नहीं कर सका।

इसके बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने कहा कि अवैध शराब कारोबार और अन्य आपराधिक गतिविधियों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Exit mobile version