Site icon AB News.Press

Congress Leader Arrested : महिला के साथ बदसलूकी…! कांग्रेस नेता सहित 3 गिरफ्तार…घर पहुंचकर धमकी देने का आरोप

Congress Leader Arrested: Misbehavior with a woman...! 3 arrested, including a Congress leader; accused of visiting her home and issuing threats.

Congress Leader Arrested

दुर्ग, 10 जून। Congress Leader Arrested : छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में कांग्रेस नेता की गिरफ्तारी के बाद सियासी हलचल तेज हो गई है। महिला से कथित अभद्र व्यवहार, धमकी और घर में घुसने की कोशिश के आरोप में पुलिस ने पूर्व जिला पंचायत सदस्य समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मामले में CCTV फुटेज सामने आने की भी चर्चा है।

दुर्ग जिले के अमलेश्वर थाना क्षेत्र में महिला से कथित अभद्र व्यवहार और जान से मारने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने कांग्रेस नेता समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपियों में पूर्व जिला पंचायत सदस्य मोरध्वज साहू उर्फ मोनू साहू, दीपक वर्मा और जय साहू शामिल हैं। महिला की शिकायत पर तीनों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

शिकायत के अनुसार, 7 जून की रात आरोपी महिला के घर पहुंचे थे। आरोप है कि उन्होंने महिला के पति के बारे में पूछताछ करते हुए अभद्र भाषा का प्रयोग किया, अशोभनीय इशारे किए और जान से मारने की धमकी दी। इतना ही नहीं, आरोपियों ने घर में घुसने की भी कोशिश की।

मामले में पीड़ित पक्ष का कहना है कि विवाद पुरानी रंजिश और शासकीय भूमि पर कथित अवैध कब्जे की शिकायत के बाद शुरू हुआ।

इस बीच मामले का CCTV फुटेज सामने आने की बात भी कही जा रही है, जिसके बाद मामला और ज्यादा चर्चा में आ गया है। पुलिस ने आरोपियों को न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

Exit mobile version