Site icon AB News.Press

Alpha Teaser: यश राज फिल्म्स की ‘अल्फा’ का पहला टीजर रिलीज…स्पाई यूनिवर्स में नया चैप्टर शुरू

Yash Raj Films has released the first teaser for its upcoming spy action film, 'Alpha'. This teaser has further heightened the excitement among the audience. The

Yash Raj Films

मुंबई, 10 जून| Alpha Teaser: यश राज फिल्म्स ने अपनी अगली स्पाई एक्शन फिल्म ‘अल्फा’ का पहला टीजर जारी कर दिया है। इस टीजर ने दर्शकों के बीच पहले से मौजूद उत्साह को और बढ़ा दिया है। फिल्म में आलिया भट्ट, बॉबी देओल और शारवरी मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे।

टीजर की शुरुआत एक पारिवारिक माहौल से होती है, जहां 18 साल की सीता अपने पिता (बॉबी देओल) के साथ एक रेस्तरां में डिनर कर रही होती है। लेकिन यह सीन जल्द ही एक खतरनाक मिशन की झलक में बदल जाता है, जब उसे होटल की 34वीं मंजिल पर एक जोखिम भरा ऑपरेशन सौंपा जाता है।

इसके बाद कहानी YRF के नए प्रोजेक्ट ‘अल्फा’ की दुनिया में प्रवेश करती है, जहां भारत के सबसे बेहतरीन युवा एजेंट्स को तैयार करने की गुप्त ट्रेनिंग दिखाई जाती है। फिल्म में हाई-ऑक्टेन एक्शन, हैंड-टू-हैंड कॉम्बैट और खतरनाक मिशनों की झलक देखने को मिलती है। आलिया भट्ट का किरदार कई एक्शन सीक्वेंस में दुश्मनों से भिड़ता नजर आता है, जिसमें मोटरसाइकिल स्टंट और फाइट सीन खास आकर्षण हैं।

टीजर यह भी संकेत देता है कि सीता की ट्रेनिंग बचपन से ही शुरू हो गई थी, जिसे फ्लैशबैक के जरिए दिखाया गया है। वहीं शारवरी का किरदार अभी पूरी तरह सामने नहीं आया है, जिससे रहस्य और बढ़ गया है।

शिव रवैल के निर्देशन में बन रही यह फिल्म YRF स्पाई यूनिवर्स की पहली महिला-प्रधान फिल्म मानी जा रही है, जिसमें पहले से मौजूद फिल्मों जैसे ‘एक था टाइगर’, ‘वॉर’ और ‘पठान’ की विरासत को आगे बढ़ाया जाएगा।

रिलीज डेट को लेकर भी बदलाव देखने को मिले हैं। पहले जहां फिल्म 2025 के लिए तय थी, बाद में इसे अप्रैल 2026 तक टाला गया और अब टीजर के अनुसार इसकी रिलीज 3 जुलाई 2026 बताई जा रही है।

Exit mobile version