Site icon AB News.Press

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 21 जून को रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में होंगी शामिल

Preparations are in full swing for the 36th convocation of Rani Durgavati University. The university administration has confirmed that President Draupadi Murmu will attend the event as the chief guest. The event will

President Draupadi Murmu

जबलपुर, 10जून| रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय के 36वें दीक्षांत समारोह को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। विश्वविद्यालय प्रशासन ने पुष्टि की है कि इस कार्यक्रम में राष्ट्रपति द्रोपती मुर्मू  मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी। यह आयोजन 21 जून 2026 को किया जाएगा।

विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. राजेश कुमार वर्मा ने जानकारी दी कि समारोह की अध्यक्षता राज्यपाल एवं कुलाधिपति मंगूभाई पटेल करेंगे। वहीं मुख्यमंत्री मोहन यादव और उच्च शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे।

राष्ट्रपति भवन से इस कार्यक्रम के लिए लगभग एक घंटे का समय निर्धारित किया गया है। कुलगुरु ने बताया कि यह अवसर विश्वविद्यालय और पूरे क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है।

करीब 20 साल बाद किसी राष्ट्रपति की मौजूदगी में यह दीक्षांत समारोह आयोजित हो रहा है। इससे पहले वर्ष 2006 में तत्कालीन राष्ट्रपति डॉ. ए. पी. जे. अब्दुल कलाम के मुख्य आतिथ्य में 21वां दीक्षांत समारोह हुआ था। इस बार का आयोजन छात्रों और विश्वविद्यालय परिवार के लिए ऐतिहासिक माना जा रहा है।

तैयारियों को लेकर हुई समीक्षा बैठक में मंच व्यवस्था, शोभायात्रा, स्वर्ण पदक एवं उपाधि वितरण, आमंत्रण पत्र, लाइव प्रसारण, बिजली व्यवस्था और पार्किंग जैसे सभी बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई।

विश्वविद्यालय प्रशासन ने पंजीयन की अंतिम तिथि में भी संशोधन किया है। अब स्वर्ण पदक प्राप्तकर्ताओं और पीएचडी उपाधि धारकों के ऑनलाइन आवेदन 12 जून 2026 शाम 5 बजे तक किए जा सकेंगे। इसके अलावा 18 और 19 जून को रिहर्सल और 20 जून को पूर्ण गणवेश में फुल ड्रेस रिहर्सल आयोजित की जाएगी।

Exit mobile version