Site icon AB News.Press

रायपुर में स्ट्रीट डॉग्स के लिए 70 वार्डों में फीडिंग जोन तय…नगर निगम का बड़ा फैसला

Amidst rapidly growing calls within the city regarding the feeding of stray dogs, the Raipur Municipal Corporation has taken a significant step. In compliance with a High Court order, the Corporation has initiated measures for

Street dogs in Raipur

रायपुर, 10 जून। शहर में आवारा कुत्तों को खाना खिलाने को लेकर लगातार बढ़ते विवादों के बीच रायपुर नगर निगम ने बड़ा कदम उठाया है। हाईकोर्ट के आदेश के अनुपालन में निगम ने शहर के सभी 70 वार्डों में स्ट्रीट डॉग्स के लिए फीडिंग जोन निर्धारित कर दिए हैं।

नगर निगम अधिकारियों के अनुसार, इन स्थानों पर सूचना बोर्ड भी लगाए गए हैं ताकि लोग केवल निर्धारित जगहों पर ही आवारा कुत्तों को भोजन करा सकें। इस पहल का उद्देश्य पशु प्रेमियों और स्थानीय निवासियों के बीच होने वाले विवादों को कम करना है।

निगम ने जोन-1 से लेकर जोन-10 तक के सभी वार्डों में फीडिंग जोन चिन्हित किए हैं। इनमें बाजार, मैदान, तालाब, सामुदायिक भवन, मुक्तिधाम और खाली प्लॉट जैसी जगहों को शामिल किया गया है। इन स्थानों पर अब लोग आवारा कुत्तों को भोजन उपलब्ध करा सकेंगे।

नगर निगम का कहना है कि आवारा कुत्तों से जुड़ी शिकायतों पर कार्रवाई पहले की तरह जारी रहेगी। शिकायत मिलने पर संबंधित क्षेत्रों से कुत्तों को पकड़कर एनिमल बर्थ कंट्रोल (ABC) नियमों के तहत उनकी जांच की जाएगी, जिसमें डी-वॉर्मिंग, एंटी रेबीज टीकाकरण और नसबंदी जैसी प्रक्रियाएं शामिल हैं।

नगर निगम अधिकारियों के मुताबिक यह व्यवस्था इसलिए जरूरी पड़ी क्योंकि कई इलाकों में कुत्तों को खाना खिलाने को लेकर विवाद और शिकायतें लगातार सामने आ रही थीं। हाईकोर्ट के निर्देश के बाद अब पूरे शहर में एक समान व्यवस्था लागू की गई है।

 

Exit mobile version