Vishnu Sai Cabinet : किसानों को ₹15 हजार सहायता…खनन पर सख्ती…! साय कैबिनेट के बड़े फैसले…क्रमवार यहां पढ़ें पूरी डिटेल
रायपुर, 09 जून। Vishnu Sai Cabinet : साय कैबिनेट की अहम बैठक में आज कई बड़े फैसलों पर मुहर लगी। किसानों को बड़ी राहत देने से लेकर रायपुर समेत 4 शहरों में 240 ई-बसें चलाने और खनन व्यवस्था में सख्ती जैसे फैसलों ने प्रशासनिक हलकों में हलचल बढ़ा दी है। सरकार ने एक साथ कई सेक्टरों में बड़े बदलाव के संकेत दिए हैं।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित राज्य मंत्रिपरिषद की महत्वपूर्ण बैठक में जनहित, किसानों, परिवहन, ऊर्जा और प्रशासनिक सुधारों से जुड़े कई बड़े फैसलों पर मुहर लगी। कैबिनेट ने जहां किसानों को खरीफ-2026 से नई राहत देने का फैसला किया, वहीं प्रदेश में 240 इलेक्ट्रिक बसों के संचालन का रास्ता भी साफ हो गया। इसके अलावा छत्तीसगढ़ स्टेट पावर ट्रांसमिशन कंपनी को IPO के जरिए स्टॉक एक्सचेंज में सूचीबद्ध करने की सैद्धांतिक मंजूरी भी दी गई।
राज्य खबर
