Site icon AB News.Press

Sushasaan Tihar 2026 : पुवर्ती में घर-घर पहुंचीं सरकारी सेवाएं… पूर्व नक्सल प्रभावित गांव में लगा शिविर. ग्रामीणों को मिली बड़ी राहत

Sushasaan Tihar 2026: Government services reach every doorstep in Puvarti... Camp organized in a village formerly affected by Naxalism; villagers find great relief.

Sushasaan Tihar 2026

रायपुर, 09जून। Sushasaan Tihar 2026 : सुकमा जिले के कोंटा विकासखंड के दूरस्थ और कभी नक्सल प्रभावित रहे ग्राम पुवर्ती में आयोजित सुशासन तिहार 2026 ग्रामीणों के लिए राहत, विश्वास और विकास का नया माध्यम बनकर उभरा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में चलाए जा रहे इस विशेष अभियान के तहत प्रशासन गांव तक पहुंचकर लोगों की समस्याओं का समाधान कर रहा है।

100 से अधिक दस्तावेजों का मौके पर वितरण

कलेक्टर अमित कुमार के मार्गदर्शन में आयोजित शिविर में ग्रामीणों को विभिन्न शासकीय योजनाओं और सेवाओं का तत्काल लाभ दिया गया। शिविर के दौरान 100 से अधिक महत्वपूर्ण दस्तावेज वितरित किए गए, जिनमें आयुष्मान कार्ड, राशन कार्ड, नवीन खाता, बी-1, खसरा, जन्म प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र और निवास प्रमाण पत्र शामिल रहे।

स्वास्थ्य सेवाएं भी पहुंचीं गांव तक

शिविर में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने ग्रामीणों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण किया और आवश्यक उपचार उपलब्ध कराया। अधिकारियों ने ग्रामीणों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और कई मामलों का मौके पर ही निराकरण किया।

समय और धन दोनों की बचत

वर्षों तक शासकीय दस्तावेजों और सेवाओं के लिए दूर-दराज के कार्यालयों के चक्कर लगाने वाले ग्रामीणों को अब गांव में ही सुविधाएं मिलने लगी हैं। इससे उनका समय और आर्थिक संसाधन दोनों बच रहे हैं। ग्रामीणों ने इस पहल के लिए मुख्यमंत्री और जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया।

सामाजिक सरोकारों से भी जुड़ा आयोजन

सुशासन तिहार के दौरान महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा गर्भवती महिलाओं की पारंपरिक गोद भराई कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया। इस पहल ने ग्रामीणों के बीच अपनत्व और सहभागिता की भावना को और मजबूत किया।

शासन और जनता के बीच बढ़ा भरोसा

ग्रामीणों ने कहा कि पहली बार शासन उनके घर-आंगन तक पहुंचा है। दूरस्थ और संवेदनशील क्षेत्रों में आयोजित ऐसे शिविर प्रशासन और जनता के बीच विश्वास को मजबूत करने के साथ समावेशी विकास की नई मिसाल पेश कर रहे हैं।

Exit mobile version