Site icon AB News.Press

Illegal Coal Transport : अवैध कोयला और रेत परिवहन पर खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई…! 8 वाहन और 5 टन अवैध कोयला जब्त

Illegal Coal Transport: Major crackdown by the Mining Department on illegal coal and sand transportation...! 8 vehicles and 5 tonnes of illegal coal seized.

Illegal Coal Transport

सूरजपुर, 09 जून। Illegal Coal Transport : छत्तीसगढ़ में अवैध खनिज कारोबार के खिलाफ राज्य सरकार ने सख्त रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। सूरजपुर जिले में खनिज विभाग ने अवैध कोयला और रेत परिवहन के खिलाफ अभियान चलाकर 8 वाहनों को जप्त किया है। कार्रवाई के दौरान कई वाहन मालिकों के खिलाफ प्रकरण भी दर्ज किए गए हैं। यह अभियान मुख्यमंत्री के सुशासन और प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण के संकल्प के तहत चलाया जा रहा है। जिला प्रशासन और खनिज विभाग की संयुक्त कार्रवाई से अवैध कारोबारियों में हड़कंप मच गया है।

5 टन अवैध कोयला जब्त

कलेक्टर श्रीमती रेना जमील के निर्देश पर खनिज विभाग, जिला स्तरीय टास्कफोर्स और खनिज अमले ने 7 जून को तहसील सूरजपुर अंतर्गत ग्राम पचिरा-मानी चौक मार्ग पर विशेष जांच अभियान चलाया। जांच के दौरान ग्राम बेलटिकरी के पास अवैध रूप से कोयला परिवहन करते हुए 6 मोटरसाइकिलों को पकड़ा गया। इन वाहनों से करीब 5 टन अवैध कोयला जप्त किया गया। जब्त कोयला और वाहन को सुरक्षार्थ पुलिस थाना सूरजपुर में रखा गया है।

अवैध रेत परिवहन पर भी कसा शिकंजा

खनिज विभाग ने ग्राम राजापुर, हर्राटिकरा और आसपास के क्षेत्रों में भी कार्रवाई करते हुए अवैध रेत परिवहन में लगे 3 टिपर वाहनों के मालिकों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है। इसके अलावा 8 जून को राजापुर रेत खदान क्षेत्र में औचक निरीक्षण के दौरान 2 और टिपर वाहन अवैध रेत परिवहन करते पकड़े गए। इन वाहनों को जप्त कर पुलिस थाना जयनगर के सुपुर्द किया गया है।

लगातार जारी रहेगा अभियान

खनिज विभाग ने साफ किया है कि जिले में अवैध खनिज उत्खनन, परिवहन और भंडारण के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। प्रशासन का कहना है कि प्राकृतिक संसाधनों की सुरक्षा और राजस्व नुकसान रोकने के लिए नियमित जांच अभियान चलाए जा रहे हैं। प्रशासन ने चेतावनी दी है कि अवैध खनिज कारोबार में संलिप्त पाए जाने वालों के खिलाफ कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
 

Exit mobile version