Site icon AB News.Press

Visakhapatnam Steel Plant accident: पिघले स्टील से भरा लेडल फटा…8 कर्मचारियों की मौत

At least eight workers were tragically killed and six others seriously injured in a horrific industrial accident at a steel plant in Visakhapatnam, Andhra Pradesh, on Monday. The accident occurred at

molten steel

विशाखापट्टनम, 09 जून। Visakhapatnam Steel Plant accident: आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम स्थित स्टील प्लांट में सोमवार को हुए भीषण औद्योगिक हादसे में कम से कम 8 कर्मचारियों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि 6 से अधिक कर्मचारी गंभीर रूप से झुलस गए। हादसा प्लांट की एसएमएस-2 और एसटीसी-3 हीट फैसिलिटी में उस समय हुआ, जब अत्यधिक तापमान पर मौजूद पिघले स्टील से भरा लेडल अचानक फट गया और बड़ी मात्रा में गर्म स्टील कार्यस्थल पर फैल गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, लेडल फटते ही प्लांट परिसर में अफरा-तफरी मच गई। आग और पिघले स्टील के फैलाव से कर्मचारी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। घटना के तुरंत बाद प्लांट प्रशासन, दमकल विभाग और राहत-बचाव दल मौके पर पहुंचे तथा घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया।

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, हादसे के समय पिघला स्टील लगभग 1500 से 1600 डिग्री सेल्सियस तापमान पर था, जिसके कारण नुकसान बेहद गंभीर रहा। कई कर्मचारियों को गंभीर रूप से झुलसने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। (

घटना की जानकारी मिलते ही आंध्र प्रदेश की गृह मंत्री वांगलापुडी अनीता  ने जिला प्रशासन और पुलिस अधिकारियों से विस्तृत रिपोर्ट तलब की। उन्होंने घायलों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने और राहत एवं बचाव कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। वहीं, राज्य सरकार और प्लांट प्रबंधन ने हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

 

 

Exit mobile version