Site icon AB News.Press

रायपुर में बच्चों और परिवारों को मिला नया मनोरंजन केंद्र…‘टम्बल टेल्स’ का भव्य शुभारंभ

Tumble Tales, a modern Indore play, education, and entertainment center for children and families, was inaugurated at Central Avenue in Nagaland Colony, Raipur, the capital. It is the city's largest

children in raipur

रायपुर, 09 जून। राजधानी रायपुर के चौबे कॉलोनी स्थित सेंट्रल एवेन्यू में बच्चों और परिवारों के लिए आधुनिक इंडोर प्ले, लर्निंग और एंटरटेनमेंट सेंटर Tumble Tales का भव्य शुभारंभ किया गया। इसे शहर के सबसे बड़े और अत्याधुनिक पारिवारिक मनोरंजन केंद्रों में से एक बताया जा रहा है।

उद्घाटन समारोह मेंराजेश मूणत,  सुनील सोनी, मीनल चौबे, सरोज बाला अग्रवाल तथा प्रमोद दुबे सहित कई गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। अतिथियों ने केंद्र का अवलोकन करते हुए इसे बच्चों के सर्वांगीण विकास और पारिवारिक मनोरंजन के लिए एक महत्वपूर्ण पहल बताया।

टम्बल टेल्स में बच्चों के लिए विशाल Soft Play Area, Learning Activities, Arcade Gaming Zone, Celebration Zone तथा Family Café जैसी आधुनिक सुविधाएं एक ही छत के नीचे उपलब्ध कराई गई हैं। यहां बच्चों के मनोरंजन के साथ-साथ उनकी रचनात्मकता, आत्मविश्वास और कौशल विकास पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा।

संचालकों के अनुसार, टम्बल टेल्स केवल एक खेल केंद्र नहीं बल्कि एक सामुदायिक मंच है, जहां जन्मदिन समारोह, कार्यशालाएं, पारिवारिक आयोजन और विभिन्न रचनात्मक गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। उनका मानना है कि यह केंद्र आने वाले समय में रायपुर के बच्चों और परिवारों के लिए पसंदीदा आकर्षण का केंद्र बनेगा।

 

Exit mobile version