Site icon AB News.Press

नौकरी दिलाने के नाम पर 2 लाख की ठगी…थाना पटना पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

Patna Police Station has achieved a significant success by arresting a man who was defrauding people under the guise of providing them with jobs. The accused was duping unemployed youth and job seekers.

to get a job

कोरिया, 09 जून। थाना पटना पुलिस ने नौकरी दिलाने के नाम पर लोगों से ठगी करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार कर महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है। आरोपी बेरोजगार युवाओं और नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को सरकारी एवं निजी संस्थानों में नौकरी दिलाने का झांसा देकर उनसे बड़ी रकम वसूलता था।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम आंजोखुर्द निवासी नंदलाल सिंह ने थाना पटना में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी कि गांव के ही निवासी किशन तिवारी ने नगर पंचायत पटना में नौकरी लगाने का भरोसा दिलाकर उससे 2 लाख रुपये ले लिए, लेकिन नौकरी नहीं लगवाई। खुद को ठगा महसूस होने पर पीड़ित ने पुलिस से शिकायत की।

शिकायत के आधार पर थाना पटना में 28 फरवरी 2026 को अपराध क्रमांक 58/2026 दर्ज किया गया। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं के तहत मामला कायम कर जांच शुरू की।

मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना पटना पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर की सूचना के आधार पर आरोपी की तलाश शुरू की। लगातार प्रयासों के बाद पुलिस टीम ने 9 जून 2026 को आरोपी किशन तिवारी (23 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि उसने अन्य लोगों को भी नौकरी दिलाने का झांसा देकर ठगी तो नहीं की है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी एवं उपनिरीक्षक प्रमोद पांडेय, सहायक उपनिरीक्षक बाल कृष्ण राजवाड़े तथा थाना पटना के पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

 

Exit mobile version