Site icon AB News.Press

Sitamarhi News: कच्चे मकान पर विशाल पीपल का पेड़ गिरा…एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत

Sitamarhi News: Five members of the same family died in a tragic accident late Monday night in Rewasi Dhanushi Tola, Riga police station area, Sitamarhi district, Bihar. Following the

on a kutcha house

सीतामढ़ी, 09 जून। Sitamarhi News: बिहार के सीतामढ़ी जिले के रीगा थाना क्षेत्र के रेवासी धनुषी टोला में सोमवार देर रात हुए दर्दनाक हादसे में एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत हो गई। हादसे के बाद पूरे गांव में मातम का माहौल है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

जानकारी के अनुसार, रात करीब 11 बजे सिकंदर सहनी के घर पर अचानक एक विशाल पीपल का पेड़ गिर पड़ा। पेड़ गिरने से कच्चा मकान पूरी तरह ध्वस्त हो गया और घर के अंदर सो रहे सभी लोग मलबे में दब गए।

पत्नी और चार बच्चों की मौके पर मौत

हादसे के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने तुरंत राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया और मलबा हटाकर लोगों को बाहर निकालने का प्रयास किया। इस हादसे में सिकंदर सहनी की पत्नी पूजा देवी (28), बेटा राजकुमार (7), बेटी शिवानी (5) और एक माह के बेटे लाइगर कुमार की मौके पर ही मौत हो गई।

इलाज के दौरान एक और बेटे की मौत

परिवार का 2 वर्षीय बेटा वीरभद्र कुमार गंभीर रूप से घायल था, जिसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उपचार के दौरान उसकी भी मौत हो गई। इस तरह एक ही परिवार के पांच बच्चों और एक मां की मौत से पूरा गांव शोक में डूब गया।

प्रशासन मौके पर पहुंचा

घटना की सूचना मिलते ही सदर एसडीपीओ राजीव कुमार सिंह, रीगा थानाध्यक्ष अभिषेक त्रिपाठी और बीडीओ संजय पाठक मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। अधिकारियों ने राहत और बचाव कार्य की निगरानी की तथा प्रशासनिक सहायता की प्रक्रिया शुरू की।

अपर जिलाधिकारी ब्रिज किशोर पांडेय ने बताया कि सभी मृतकों के शवों का पोस्टमार्टम करा लिया गया है। आपदा राहत के तहत पीड़ित परिवार को प्रत्येक मृतक के लिए 4-4 लाख रुपये की सहायता राशि प्रदान की जाएगी।

गांव में छाया मातम

एक ही परिवार के पांच सदस्यों की मौत की खबर से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। देर रात बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर जमा हो गए और परिजनों के विलाप से माहौल बेहद गमगीन हो गया।

Exit mobile version