Site icon AB News.Press

Organ Donation : रायपुर की बेटी बनी फरिश्ता…! निधन के बाद 2 मरीजों को मिला नया जीवन…गार्ड ऑफ ऑनर के साथ दी अंतिम विदाई

Organ Donation: A daughter of Raipur becomes a guardian angel... Two patients receive a new lease on life after her passing... Given a final farewell with a guard of honour.

Organ Donation

रायपुर, 08 जून। Organ Donation : राजधानी रायपुर के AIIMS में 12 वर्षीय सुमना कुंडू ने निधन के बाद अंगदान कर मानवता की ऐसी मिसाल पेश की, जिसने हर किसी की आंखें नम कर दीं। गंभीर बीमारी से जूझ रही सुमना पिछले 9 दिनों से वेंटिलेटर पर भर्ती थी। डॉक्टरों की तमाम कोशिशों के बावजूद उसे बचाया नहीं जा सका, लेकिन उसके परिवार ने बड़ा फैसला लेते हुए अंगदान की अनुमति दी।

मौत के बाद भी दे गई जीवन

सुमना की दोनों किडनियों का सफल प्रत्यारोपण किया गया। इनमें से एक किडनी 15 वर्षीय किशोर को और दूसरी 45 वर्षीय व्यक्ति को लगाई गई, जिससे दोनों मरीजों को नई जिंदगी मिली। AIIMS रायपुर के डॉक्टरों ने सफल ट्रांसप्लांट के बाद बताया कि सुमना का अंगदान दो परिवारों के लिए उम्मीद की नई किरण बन गया। अस्पताल प्रशासन ने इस फैसले को मानवता की प्रेरणादायक मिसाल बताया।

गार्ड ऑफ ऑनर के साथ दी गई अंतिम विदाई

अंगदान के सम्मान में रायपुर AIIMS में सुमना कुंडू को गार्ड ऑफ ऑनर देकर अंतिम विदाई दी गई। इस दौरान मौजूद डॉक्टर, नर्सिंग स्टाफ और अन्य कर्मचारियों की आंखें नम हो गईं। सुमना की कहानी अब लोगों को अंगदान के प्रति जागरूक और प्रेरित कर रही है।

Exit mobile version