Site icon AB News.Press

Bhatagaon Flyover Accident : रायपुर के भांठागांव फ्लाईओवर पर बड़ा हादसा…! रॉन्ग साइड ओवरटेक में कार-ट्रक की जोरदार टक्कर…यहां देखें VIDEO

Bhatagaon Flyover Accident: Major accident on Raipur's Bhatagaon flyover...! Car and truck collide violently while overtaking from the wrong side... Watch the video here.

Bhatagaon Flyover Accident

रायपुर, 08 जून। Bhatagaon Flyover Accident : राजधानी रायपुर के रिंग रोड नंबर-1 स्थित भांठागांव फ्लाईओवर पर सोमवार को बड़ा सड़क हादसा हो गया। रॉन्ग साइड से ओवरटेक करने की कोशिश के दौरान एक कार और ट्रक के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में कार का ड्राइवर साइड पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हालांकि राहत की बात यह रही कि इस दुर्घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

ओवरटेक की कोशिश बनी हादसे की वजह

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक कार चालक तेज रफ्तार में रॉन्ग साइड से ओवरटेक करने की कोशिश कर रहा था। इसी दौरान सामने से आ रहे ट्रक से उसकी सीधी टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के बाद फ्लाईओवर पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

फ्लाईओवर पर लगा लंबा जाम

दुर्घटना के बाद रिंग रोड नंबर-1 पर वाहनों की लंबी कतार लग गई, जिससे काफी देर तक यातायात प्रभावित रहा। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत मदद करते हुए स्थिति संभाली। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रैफिक व्यवस्था को सामान्य करने के लिए कार्रवाई शुरू की।

पुलिस कर रही जांच

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। शुरुआती जांच में हादसे की वजह लापरवाही और गलत दिशा में ओवरटेक करना बताया जा रहा है।

Exit mobile version